सेगांव/-अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार मार्गदर्शन में नगर में तीन दिन के लिए देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज से देव कन्याओं में निहारिका सिंह परमार , आस्था गुप्ता,प्रियांशी मिश्रा द्वारा इंटर्नशिप के दौरा नगर के विद्यालयों में शनिवार को शासकीय हायर सेकेंडरी कन्या हाईस्कूल और सीएम राइज विद्यालय में प्रेजेंटेशन दिया
।जिसमें आगामी परीक्षा की तैयारी कैसे करे जिससे हमें सफलता अच्छी मिले पर विस्तार से बताया । बहनों ने आगे बताया अपनी पढ़ाई के साथ स्वस्थ सभ्य समाज बनाने में सहयोग करे क्योंकि हम ही आने वाले भविष्य के कर्णधार है।हमारी नीव अच्छी होना चाहिये वही हमारे माता पिता की हमारे ऊपर बड़ी आशा अपेक्षा है उस पर हम खरा उतरने का प्रयास करे। हमे कोई ऐसा कार्य नही करना चाहिए जिससे हमें बाद में पछतावा हो।समय पर हर कार्य को समय सीमा में पूरा कर लेना चाहिये जिससे मानसिक संतुलन ढीक रहता है।समय की उपयोगिता को हमे महत्व देना होगा।इस अवसर पर गायत्री परिजनों में श्रीमती सुनीता पाटीदार, जमना चारण,शीतल दसौंधी,सीमा मंडलोई,परिवाजक नंदकिशोर यादव उपस्थित थे।
सेगांव से दीपक गुप्ता कि रिपोर्ट



