निमोनिया से जूझ रहे संत सियाराम बाबा के स्वास्थ्य में हुआ सुधार,भक्तों ने ली राहत की सांस।

न्यूज़ = आज तक 24*7 चैनल वही जो सत्य दिखाये
*रिपोट=संदीप पाटीदार राणा*
मोबाईल नंबर = 9584875989 मध्यप्रदेश = जिला – खरगोंन
लोकेशन =भट्ट्यान

गलत अफवाह से रहे सावधान
मुख्यमंत्री मोहन यादव 9 दिसंबर को जा सकते है,तेली भट्यान आश्रम, सियाराम बाबा के हाल जानने।

कसरावद// – नर्मदा किनारे स्थित तेली भट्यान आश्रम के प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे, लेकिन अब उनके स्वास्थ्य में सुधार देखा जा रहा है। संत सियाराम बाबा, जो चार दिनों तक सनावद के निजी हॉस्पिटल में निमोनिया के इलाज के लिए भर्ती थे, जिनका चार दिन पूर्व मंगलवार सुबह डिस्चार्ज होकर, वापस अपने आश्रम लौट आए थे। अस्पताल के चिकित्सक ने बताया था कि, बाबा के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था, लेकिन इलाज की प्रक्रिया को जारी रखने की जरूरत थी। फिर भी बाबा ने आश्रम वापस जाने की इच्छा जाहिर की थी , और उन्हें आवश्यक देखभाल और उपचार के साथ डिस्चार्ज कर दिया गया था। देखा जाए तो संत सियाराम बाबा के स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर , उनके भक्तों में घबराहट और चिंता का माहौल था। आश्रम में बाबा की अनुपस्थिति ने, सभी भक्तों को चिंतित कर दिया था, लेकिन समय रहते उनके स्वास्थ्य में सुधार के संकेत मिलने पर भक्तों ने राहत की सांस ली। अब संत सियाराम बाबा का स्वास्थ्य ठीक है और तेली भट्यान आश्रम में, स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

इस समय बाबा के स्वास्थ्य के ठीक होने की जानकारी कैलाश राठौर द्वारा दी गई है, जो उनके सेवादार हैं। वही कमिश्नर दीपक सिंह भी बाबा के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए आश्रम पहुंचे थे ,और उन्हें बाबा के स्वास्थ्य को लेकर पूरी जानकारी दी गई।

संत सियाराम बाबा के स्वास्थ्य में सुधार के बाद, खबर यह भी है कि, 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव भट्यान आश्रम में जा सकते हैं, और संभवतः वे भी बाबा के स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंच सकते हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in