दुद्धी तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस पर कुल 57 मामले आए, 3 मामलों का हुआ निस्तारण

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभा। तहसील सभागार में आज शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस पर विभिन्न समस्याओं से युक्त कुल 57 जन शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें तीन मामले का निस्तारण मौके पर किया गया। समाधान दिवस का अयोजन शनिवार सुबह 10 बजे दोपहर 2 बजे तक किया गया। तहसील दिवस की अध्यक्षता उप जिला अधिकारी निखिल यादव ने किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तहसील समाधान दिवस पर पड़े जन शिकायती प्रार्थना पत्रों को 1 सप्ताह में गुणवत्ता परक निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण गंभीरता से संबंधित अधिकारी करें। इस में अगर लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी। तहसील समाधान दिवस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल, नायब तहसीलदार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in