Skip to main content

Aaj Tak24x7

अपना दल एस विधान सभा अध्यक्ष बने निरंजन जायसवाल ।भाजपा पिछड़ा मोर्चा मंडल मंत्री सहित विभिन्न लोग हुए सहयोगी दल अपना दल एस एस के कार्यकर्ता।

आज तक 24×7 न्यूज , सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट
दुद्धी सोनभद्र। विधानसभा अंतर्गत शनिवार दिनांक 7 नवम्बर 2024 कों अपना दल एस सोनभद्र की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष अजंनी पटेल के अध्यक्षता में दुद्धी विधानसभा के तुलसी निकेतन- दुध्दी में संपन्न हुआ,
जिला मासिक बैठक में मुख्य अतिथि काशी प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच आनन्द पटेल दयालु एवं विशिष्ठ अतिथिगण ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गौड़ ,काशी प्रदेश सचिव श्रमिक मंच विनोद यादव ,का0 प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच महताफ आलम रहे,
कार्यक्रम का सफल संचालन काशी अध्यक्ष जिलापंचायत मंच रामसुरेस कुशवाहा ने किया ,
जिला मासिक बैठक मे मौजूद राष्ट्रीय/ कार्यवाहक प्रांतीय /जिला/ विधानसभा /जोन /सेक्टर/ बूथ के पदाधिकारी और सक्रिय सदस्यों ने अपना दल एस के इतिहास, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती,सक्रिय सदस्यता अभियान, अगामी पंचायत चुनाव एवं दिनांक 10 दिसम्बर 2024 को होने वाले प्रत्येक विधान सभा की मासिक बैठक पर अपना–अपना विचार व्यक्त किये l
बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा की संगठन को चुस्त दुरुस्त मजबूत बनाने के लिए हम सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से निरंतर ईमानदारी से काम करना होगा।तब जाकर के हम सब अपने लक्ष्य को और बेहतर तरीके से प्राप्त कर सकेंगे ,
इस कार्यक्रम मे ग्राम मल्लदेवा प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष (भाऊ राव देवरस डिग्री कॉलेज दुद्धी ) सहित बहुत सारे साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए,उन्हें दुद्धी विधानसभा – अध्यक्ष (अपना दल) की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है जिससे भविष्य में दुद्धी विधानसभा बूथ स्तर तक बहुत ही मजबूत होगा l
जिला मासिक बैठक में जिला उपाधक्षय शिबूशेख,काशी युवा मंच जिलाध्यक्ष ई0 के0डी0 सिंह ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुकेश पटेल तरंग, पूर्व जिलाध्यक्ष अनु०/जनजाति प्रभु नाथ खरवार,मंच बौद्धिक मंच जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल , का0 अल्पसंख्यक मंच जिलाध्यक्ष आसिफ अहमद,पूर्व का0 जिला मीडिया प्रभारी विकाश पटेल,विधान सभा अधक्ष्य घोरावल रामसूरत पटेल, का0 विधान सभा महासचिव घोरावल महेंद्र पटेल, का0 विधान सभा घोरावल कोषाध्यक्ष लवकुश पटेल,पूर्व विधान सभा अधक्ष्य राबर्ट्सगंज हरिप्रसाद धागड़,जी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7