Skip to main content

Aaj Tak24x7

दिल्ली में डॉक्टर लवकुश प्रजापति सहित विभिन्न लोगों को ” डॉo अम्बेडकर साहित्य श्री नेशनल अवार्ड ” व डॉ आंबेडकर कलाश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया।भारतीय दलित साहित्य अकादमी, 40 वां राष्ट्रीय दलित साहित्य सम्मेलन का शानदार आयोजन

आज तक 24×7 न्यूज , सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट
, दुद्धी सोनभद्र। भारतीय दलित साहित्य अकादमी का 40 वां राष्ट्रीय दलित साहित्य सम्मेलन दिल्ली द्वारा शानदार आयोजन के बीच दुद्धी क्षेत्र के साहित्य गौरव डॉक्टर लवकुश प्रजापति सहित श्री जगन्नाथ दास (आसाम ), डॉ अरुण कुमार एस ( केरला ), श्री सुरेश आर पिल्ले (केरला) आदि विभिन्न राज्यों के प्रबुद्ध जनों को प्रदान किया गया साथ हीं डॉ आंबेडकर कलाश्री अवार्ड से विभिन्न प्रांत के लोगों को भी दिनांक 8 दिसंबर 2024 को पंचशील आश्रम झरोदा रिंग रोड दिल्ली में ” डॉ अंबेडकर साहित्य श्री नेशनल अवार्ड ” आदि से सम्मानित महान विभूतियों द्वारा सामाजिक सरोकारों में निष्ठा पूर्वक सेवा हेतु सेवा के लिए राष्ट्रीय सम्मान से मुख्य अतिथि संघमित्र गौतम पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार व अकादमी के अध्यक्ष डॉ एसपी सुमनाक्षर आदि हस्तियों के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। 8 दिसम्बर 2024 रविवार को दिल्ली में डॉक्टर लव कुश प्रजापति सहित विभिन्न प्रबुद्धजनों को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किए जाने को लेकर साहित्य जगत में हर्ष व्याप्त है। दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन, डॉक्टर लखन राम जंगली, हसन सोनभद्री, जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल एडवोकेट, रामेश्वर प्रसाद राय, विंध्यवासिनी प्रसाद, शिव शंकर प्रसाद एडवोकेट, दुद्धी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामपाल जौहरी एडवोकेट,पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंत्र महामंत्री जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी,डॉक्टर के के चौरसिया, अजय धनेंद्र जायसवाल, उमाशंकर प्रजापति, उमेशचंद्र एडवोकेट, अनमोल अग्रहरि आदि ने लेखन कार्य पर सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है। उपरोक्त सम्मान कार्यक्रम में दिल्ली दूरदर्शन केंद्र के अनुदेशक इश्हाक अहमद, गणेश दत्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी के प्रधानाचार्य विजय कुमार यादव मौके पर मौजूद रहें।भारती दलित साहित्य अकादमी सम्मान कार्यक्रम का संचालन प्रमोद कुमार यादव उप कुलपति विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7