क्षत्रिय युवा राजपूत समाज का सम्मेलन संपन्न

न्यूज़ = आज तक 24*7 चैनल वही जो सत्य दिखाये
*रिपोट=संदीप पाटीदार राणा*
मोबाईल नंबर = 9584875989 मध्यप्रदेश = जिला – खरगोंन
लोकेशन = धरगांव

युवा कल्याण कोष का किया गठन

मंडलेश्वर (निप्र) धरगांव के स्थानीय महाराणा प्रताप राजपूत धर्मशाला में क्षत्रिय युवा राजपूत समाज का प्रथम युवा सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन कार्यक्रम में उपस्थित समस्त युवाओं द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करते हुए आतिशबाजी कि गई। स्वागत भाषण राजपूत धर्मशाला ट्रस्टी योगेंद्र सिंह पिंटू मंडलोई द्वारा देते हुए बताया गया कि जो मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए हर कष्ट सहन करते है, रण में जो कभी हार नहीं माने उसको महाराणा प्रताप कहते हैं। महेश्वर क्षेत्र के युवा राजपूत समाज के प्रखर वक्ता खुमान सिंह गज्जू पटेल पथराड द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए बताया की युवा समाज की पहचान है युवा समाज की शान है , युवा बिखरेंगे, तो बिछड़ेंगे, एकत्रित रहेंगे तो समाज आगे बढ़ेगा। डॉक्टर आनंद सिंह मंडलोई द्वारा युवाओं को सिख देते हुए बताया कि युवा असंगठित होकर कभी-भी समाज का भला नहीं कर सकते, संगठित होकर ही समाज का उत्थान कर सकते हैं। आचार्य रणजीत सिंह मंडलोई द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि युवा समाज की रीड की हड्डी है उन्हें शास्त्र एवं शस्त्र दोनों का ज्ञान होना अवश्य है, इन दोनों बातों के अभाव में युवा पिछड़ता है। युवा इंजीनियर विक्रमसिंह पटेल द्वारा बताया गया कि वर्तमान युग में युवा वर्ग मानसिक रूप से सकारात्मक सोच रख कर ही समाज के प्रति उल्लेखनीयकार्य कर सकता है। आयोजन में सौरभ सिंह मंडलोई ने युवाओं को बताया कि वर्तमान जगह पर जो आयोजन हो रहा है यह हमारे बुजुर्गों की देन है इसलिए युवा वर्ग समाज के लिए ऐसा कुछ ऐतिहासिक कार्य गांव में करें कि आनेवाली नई पीढ़ी हमेशा कार्य को याद रखें। कार्यक्रम का संचालन करते हुवे आचार्य योगेंद्र सिंह मंडलोई की प्रेरणा से युवाओं द्वारा युवा राजपूत समाज कल्याण कोष का गठन किया गया। रिटायर आर्मी अधिकारी मलखान सिंह मंडलोई द्वारा बताया गया कि प्रतिवर्ष हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को समाज द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम समापन पर युवा समाजसेवी राजेश्वर सिंह तोमर द्वारा समाज जनों को सह भोज कराएगा। कार्यक्रम का आभार ठाकुर गौरव सिंह सोलंकी द्वारा माना गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in