Skip to main content

Aaj Tak24x7

सड़क निर्माण की मांग को लेकर रहवासियों ने किया प्रदर्शन।

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी|स्थानीय कस्बे के वार्ड नं 8 में सड़क निर्माण की मांग को लेकर रहवासियों ने जमकर प्रदर्शन किया | रहवासियों ने कहा कि संकट मोचन मंदिर के सामने वाली गली पिछले 10 वर्षों से खस्ताहाल है ,उक्त मार्ग पर चलने में लोगों को चलने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है | संकट मोचन तिराहे पर वाहनों के साइलेंसर की धुओं से उठती धूल के गुबार से आस पास के दुकानदारों को सांस लेने में तकलीफ़ो का सामना करना पड़ रहा है | रहवासियों कहा कि उक्त सड़क की निर्माण जनहित में जरूरी है | लोगों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कर इस सड़क की निर्माण की मांग उठाई है |वार्ड सभासद धीरज जायसवाल ने कहा कि यह सड़क नगर पंचायत द्वारा बनवाया जा सकता है लेकिन नगर पंचायत प्रशासन द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा| प्रदर्शकारियों में अशोक जायसवाल ,धीरज जायसवाल ,लल्लन कसेरा ,संदीप गुप्ता ,ओजस्वी जायसवाल मौजूद रहें|

aajtak24x7
Author: aajtak24x7