

ग्वालियर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को मध्य प्रदेश के नागदा में एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया उक्त सम्मेलन भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा आयोजित किया गया जिसमें भारतीय मानवाधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील यादव विशेष रूप से उपस्थित थे इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से अनेक लोग सम्मिलित हुए तथा मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों से सैकड़ो लोगों ने भाग लिया इस अवसर पर प्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा ने अपने भाषण में कहा कि भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य दहेज प्रथा पर रोक बाल विवाह पर रोक एवं बेटियों की पढ़ाई करने हेतु अत्यधिकप्रयास किये जाना चाहिए वही सबसे अधिक प्रयास जल जीवन की सुरक्षा कैसे करें जल की बर्बादी को रोकना एवं लोगों में जागरूकता लाने के लिए नुक्कड़ नाटकों का मंचन करना चाहिए उल्लेखनीय है की नागदा में इस राष्ट्रीय संगठन के द्वारा चतुर्थ वर्ष पर ग्वालियर टीम के पहुंचने पर सभी सदस्यों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों द्वारा सम्मानित किया गया उन्होंने कहा कि आज के समय में दहेज को प्रथा बंद होना चाहिए यह समाज पर बोझ है उन्होंने कहा कि मानव अधिकार अधिकार के कार्यक्रमों को तहसील एवं जिला स्तर पर चालू किया जाना चाहिए जिससे आम लोगों में जनजागृति पैदा हो सके इस अवसर पर प्रदेश की अध्यक्ष मधु शर्मा के अलावा ग्वालियर संभाग के अध्यक्ष श्रीमती सरिता पाठक जिला अध्यक्ष श्रीमती सरला गुप्ता एवं जिला संगठन मंत्री श्रीमती पूनम सेंगर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे



