Skip to main content

Aaj Tak24x7

मोर्तक्का में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ.

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 खंडवा जिले के पुनासा तहसील के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोर्तक्का माफी के द्वारा मोर्तक्का स्टेशन के मुख्य चौराहा पर जन कल्याण शिविर का आयोजन 20 दिसंबर को प्रातः 10:30 बजे से आरंभ हुआ जिसमें पंचायत क्षेत्र की सैकड़ो महिला पुरुषों ने भाग लेकर अपनी-अपने समस्याओं से प्राथमिक अधिकारियों को अवगत करवाया यह जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत के सचि व प्रशासक श्री शेर वर्मा ने बतलाया कि प्रदेश के यजस्वी मुख्यमंत्री के द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में निवास रत ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध हो सके एवं शासन के द्वारा जो जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है उस संदर्भ में भी ग्रामीणों की समस्याओं को शिविर में उपस्थित विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने देखा समझा एवं मौके पर यह हल करने का प्रयास किया जनकल्याणशिविर में पुनासा ब्लॉक के सभी विभागों से संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहें और योग्य समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया कार्यक्रम में तहसीलदार श्री गजानन चौहान सहित पुनासा जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंचायत श्री अभिषेक द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहें ग्रामीणों में शासन के द्वारा चलाए जा रहे हैं जन कल्याण अभियान को लेकर पंचायत क्षेत्र में उत्साह दिखाई दिया कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम का संचालन मुकेश शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार नगर पत्रकार संघ उपाध्यक्ष ने किया

aajtak24x7
Author: aajtak24x7