: ब्लड डोनेट एक्सप्रेस प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक विकास कुमार अग्रहरि के नेतृत्व में कड़ाके के ठंड से बचाव के लिए गरीबों में कंबल वितरण कराया गया।

दुद्धी

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय कस्बे के रामलीला मैदान पर स्थित नगर पंचायत वस्त्र बैंक से मंगलवार को गरीब असहाय व बुजुर्गों को इस कपकपाती ठंड से बचाव के लिए प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक विकास कुमार अग्रहरि के नेतृत्व में कंबल वितरण करने का कार्य नगर पंचायत के वरिष्ठ महानुभावों के हाथों किया गया। जिसमें प्रशासन विभाग ने भी इस पुनीत कार्य में अहम योगदान दिया। जिसमें सुबह 10:00 बजे से कंबल वितरण शुरू किया गया जो शाम 5:00 बजे तक कुल 45 जरूरत मंद लोगों में कंबल वितरण किया गया।आपको बता दें कि प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक विकास कुमार अग्रहरि ने नगर वासी तथा क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि रामलीला मैदान पर हमारे नगर पंचायत के तहत वस्त्र बैंक में गरम वस्त्रों के साथ ऐसे वस्त्रों का दान करें जिससे गरीब असहाय लोगों को सहायता प्रदान की जा सके। मंगलवार को जो गरीबों में कंबल वितरण करने वाले महानुभावों ने जो सहयोग दान किए है ओ सराहनीय है। आरव जौहरी ने 10 कंबल का दान किए, गुड्डू कुमार गुप्ता ने 5 कंबल दान किए, रामबाबू ने 5 कंबल दान किए, अशफाक ने 5 कंबल दान किए ,बृजेश शर्मा ने 5 कंबल दान किए ,तो वहीं मधुसूदन सोनी ने गरीबों के लिए 10 कंबल दान किए है। वस्त्र बैंक से जुड़े विकास कुमार अग्रहरि ने ब्लड डोनेट से लेकर वस्त्र दान जैसे पुनीत कार्य को निस्वार्थ भाव से जो गरीब असहाय जरूरतमंदों के लिए किया है ओ सराहनीय है। इस पुनीत कार्य में विकास कुमार अग्रहरि के साथ बीजेपी मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार सोनी व पुलिस प्रशासन का भरपूर योगदान रहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in