Skip to main content

Aaj Tak24x7

लक्ष्य के प्रति समर्पण से बनते हैं चैंपियनकराते इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के प्रेसिडेंट हेंसी भारत शर्मा का प्रथम नगर आगमन पर किया गया नागरिक अभिनंदन


ग्वालियर। जीवन में आप जो भी लक्ष्य निर्धारित करें उसके लिए परिश्रम के पथ पर चलना आवश्यक है। अथक परिश्रम दृढ़ निश्चय और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण से अर्जित सफलता आपको कामयाब इंसान बनाती है। यही समर्पण आपको चैंपियन बनाता है। चैंपियन बनना एक तरह से जीने का सही तरीका है।
कराते इंडिया ऑर्गेनाइजेशन एवं साउथ एशियन कराते फेडरेशन के प्रेसिडेंट हेंसी भारत शर्मा ने यह बात कही।
उन्होंने यह बात इंटरनेशनल सेंटर ऑफ मीडिया एक्सीलेंस (आईकाम) पर नगर के खेल प्रशिक्षक एवं खिलाड़ियों की ओर से आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में कही।
उन्होंने कहा कि जीवन की बाधाओें से घबड़ाना छोड़कर निरंतर कठिन रास्तों पर आगे बढ़ने वाले व्यक्ति एक दिन सफलता जरूर हासिल करते हैं। चैंपियन बनना एक यात्रा है, एक विकल्प है, खुद को एक चैंपियन की आदतों और तरीकों के लिए प्रतिबद्ध करना और एक ऐसी जीवन शैली को अपनाना जो लगातार दैनिक आधार पर ऐसे गुणों और विशेषताओं को प्रदर्शित करती है। इसके लिए खिलाड़ी के साथ ही माता-पिता और कोच का समर्पण भी प्रमुख भूमिका निभाता है।
कराते डो एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर के अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय एवं एसोसिएशन के तनकीकी निदेशक व एमपी स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट शीहान संतोष पाण्डेय ने भारत शर्मा को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिंह भेंट कर ग्वालियर की खेल संस्थाओं की ओर से नागरिक अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र पाल सिंह कुशवाह ने तथा आभार व्यक्त संतोष पाण्डेय ने किया।
इससे पूर्व जिला ग्रेपलिंग संघ के संतोष सिंह, महादजी सिंधिया हॉकी अकादमी के अविनाश भटनागर, जिला कुश्ती संघ के कुंअर राज, जिला ओलपिंक संघ के सचिव शिववीर सिंह भदौरिया, पत्रकार विजय पाण्डेय, आलोक द्विवेदी, राजेंद्र मुदगल, पवन वसंत, अभिनव भारद्वाज, अखिलेश पचौरी, सुजीत माहौर, राहुल सिंह, कृष्णा शर्मा, न्यूज एंकर मंजू सोनी, मनीष कुमार, सचिन गोयल, चाको सर, शेखर चंद्र, अरविंद मिश्रा, प्रवेंद्र ढोगले, सतीश राजे, धर्मेंद्र नगाले, आशीष मिश्रा व इरफान खान ने उनका पुष्पहारों से स्वागत किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7