आज तक 24×7 सिंगरौली.


सिंगरौली जिले के चितरंगी में स्वर्गीय जगन्नाथ सिंह जी की स्मृति में बना शासकीय जगन्नाथ सिंह स्मृति महाविद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन और प्रयासों से अब इस महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर संस्कृत, समाजशास्त्र और गृह विज्ञान जैसे संकाय प्रारंभ किए जाएंगे। साथ ही, स्नातकोत्तर स्तर पर हिन्दी साहित्य, समाजशास्त्र, भूगोल, संस्कृत, राजनीति शास्त्र और इतिहास जैसे महत्वपूर्ण विषयों में पढ़ाई का अवसर मिलेगा। यह कदम क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा।
चितरंगी महाविद्यालय को उन्नयन करने पर राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने मुख्यमंत्री का अभार जाताया है। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा रीवा एवं शहडोल संभाग में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की गयी जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा निर्देश जारी किया गया कि चितरंगी में शासकीय जगन्नाथ सिंह स्मृति महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर संस्कृत, समाजशास्त्र एवं गृह विज्ञान आदि संकायो तथा इसी कालेज मे स्नातकोत्तर स्तर पर हिन्दी साहित्य, भूगोल, संस्कृत, राजनीति शास्त्र एवं इतिहास संकाय प्रारंभ किया जायेगा। सीएम डॉ. मोहन यादव के इस निर्णय से चितरंगी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। संजय पांडेय रिपोर्ट रामाकांत पांडेय



