ग्वालियर को नशा मुक्त बनाने आज दौड़े शहरवासी

अतुल मल्होत्रा रिपोर्टें

ग्वालियर। युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की 162 वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर नशा मुक्त ग्वालियर अभियान के तहत पांच किलोमीटर संदेशात्मक मैराथन दौड़ आज रविवार 12 जनवरी सुबह 8:30 बजे जेसी मिल स्कूल खेल मैदान से शुरू होगी। इस दौड़ के माध्यम से शहरवासी को नशा मुक्त ग्वालियर बनाने का संदेश दिया जायेगा। विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक अरविन्द सक्सेना होंगे। अध्यक्षता जिलाधीश रुचिका चौहान करेंगी। विशेष अतिथि एमेटी विश्वविद्यालय के कुलगुरु राजेश तोमर एवं प्रसिद्ध नेत्ररोग चिकित्सक डॉ. प्रियंवदा भसीन होंगी। मैराथन सुबह 8:30 बजे जे.सी.मिल स्कूल खेल मैदान से प्रारम्भ होकर हजीरा, किलागेट, सेवानगर, फूलबाग चौराहा होते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर समाप्त होगी।

मैराथन का जगह-जगह समाजसेवी संगठनों, व्यापारिक संगठनों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। इस मैराथन में क्रमश: सबसे आगे चिकित्सकों का दल एम्बुलेंस में, उसके बाद स्वामी विवेकानन्द का चित्र लगा वाहन, फिर मीडिया बंधुओं का वाहन फिर दिव्यांग बन्धु, मातृशक्ति, धावक उसके बाद आमजन चलेंगे। मैराथन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को प्रात: विभिन्न संगठनों की टोलियों की बैठक जेसी मिल स्कूल खेल मैदान पर आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि यह नशा मुक्त ग्वालियर अभियान केवल 12 जनवरी तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और लोगों को नशा छोडऩे के लिए प्रेरित करते रहेंगे। मैराथन प्रारम्भ स्थल पर भी पंजीयन की व्यवस्था रहेगी। मैराथन मार्ग पर विभिन्न संगठनों द्वारा नशा मुक्त ग्वालियर अभियान के लिए बैनर भी लगाए गए। शनिवार दोपहर तक आयोजन स्थल जेसी मिल स्कूल मैदान पूरी तरह तैयार हो गया है। आयोजकों ने शहरवासियों से मैराथन दौड़ में भाग लेने का आग्रह करते हुए कहा कि ग्वालियर का युवा व्यसन मुक्त हो यही हम सबकी कामना है। पिछले एक माह से ग्वालियर के सजग युवा सक्रिय रूप से नशा मुक्त ग्वालियर अभियान द्वारा आयोजित इस मैराथन के लिए कार्य कर रहे हैं।

मंत्री नारायण सिंह ने जनता से मैराथन में भाग लेने की अपील की

मध्यप्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि 12 जनवरी को युवा दिवस के उपलक्ष्य में नशामुक्त ग्वालियर अभियान द्वारा मैराथन दौड़ आयोजित की जा रही है। यह मैराथन (ग्वालियर नशा मुक्त हो) यह सन्देश देने के लिए मैं सभी ग्वालियर वासियों से अपील करता हूँ कि वह इस मैराथन में आवश्यक रूप से भाग लें।

मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने युवाओं से नशे का त्याग करने की अपील की

प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नशा मुक्त ग्वालियर अभियान द्वारा आयोजित मैराथन में ग्वालियर की जनता से भाग लेने की अपील की साथ ही उन्होंने युवाओं से जो किसी भी तरह का नशा करते हैं उसे नशे का त्याग करने की अपील की।

युवा नशा त्याग कर वर्तमान और भविष्य पीढ़ी को बचाए – कुशवाह

सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा जो व्यक्ति नशे का सेवन करता है वह अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाता। वर्तमान में युवा पीढ़ी नशे की ओर अग्रसर है। और युवाओं ही देश के भविष्य है। अत: युवा देश का परम वैभव तक पहुंचाने के लिए, अपनी वर्तमान और भविष्य की पीढ़ी को नशा रूपी जहर से बचाने के लिए आज ही नशे का त्याग कर रचनात्मक में लगे।

पूर्व सांसद शेजवलकर ने इस आयोजन के लिए आयोजकों को दी बधाई

पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने भी आमजन खासकर युवाओं से इस मैराथन में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह मैराथन युवा दिवस के उपलक्ष्य में ग्वालियर को नशा मुक्त बनाने के लिए आयोजित की जा रही है। मैं उन सभी जनसंगठनों के आयोजक जो यह आयोजन कर रहे हैं उन सभी को इस अच्छे आयोजन के लिए बधाई देता हूँ।

पवैया ने नशा त्याग विवेक बचाने की बात कही

पूर्व मंत्री पूर्व सांसद जयभान सिंह पवैया ने कह मनुष्य का विवेक दो अवस्थाओं में मर जाता है। एक निद्रा और दूसरा नशा में।
मुझे बेहद प्रसन्नता है कि स्वामी विवेकानंद के अवतरण दिवस पर इस बार ग्वालियर के लोग नशा मुक्त ग्वालियर का संकल्प लेने जा रहे हैं। मैं सभी लोगों से खासकर युवाओं से अपील करता हूं कि वह इस मैराथन में भाग लेकर देश को नशा मुक्त होने का संदेश दें।

डॉ. थॉमस ने भी युवाओं से मैराथन में भाग लेने की अपील की

जयवो नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डॉ. थॉमस ने भी युवाओं से मैराथन में भाग लेने की अपील की। उन्होंने यह कहा कि यह मैराथन ग्वालियर वासियों में नशामुक्त ग्वालियर हो, यह सन्देश देने के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने युवाओं और आमजनों से इस मैराथन में भाग लेने की अपील की है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in