**चौकी कुंदवार पुलिस ने नाबालिक बालिका को जिला बक्सर बिहार राज्य से किया दस्तयाब **

आज तक 24×7 सिंगरौली दिनाक 12-01-202 चौकी कुंदवार थाना जियावान जिला सिंगरौली म.प्र.।*

**अपराध क्रमांक – 594/24 धारा- 137(ब) BNS **

पुलिस अधीक्षक श्री मान मनीष खत्री जिला सिंगरौली के कुशल निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा जिला सिंगरौली ,एसडीओपी देवसर श्री राहुल सैयाम के कुशल मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी श्री राजेन्द्र पाठक एवं चौकी प्रभारी उप निरी. श्री बालेंद्र त्यागी के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाये जा रहै “ अभियान “ के तहत आज दिनाक को नाबालिक बालिका को जिला बक्सर बिहार राज्य से दस्तयाब किया गया है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि फरियादी राजकुमार नामदेव निवासी ग्राम सरोंधा चौकी कुंदवार का रिपोर्ट लेख कराया कि मेरी बेटी सजन नामदेव( परिवर्तित नाम) उम्र 16 वर्ष 15.12.2024 को घर से कहीं चली गई है जिसकी पता तलाश किए पर कोई जानकारी नहीं मिली, फरियादी की रिपोर्ट पर चौकी कुंदवार थाना जियावन में अपराध पंजीबद्ध कर गुमशुदा बालिका की पता तलाश की गई थी, जो आज दिनांक 12/01/25 को जिला बक्सर बिहार राज्य से दस्तयाब हुई है। उपरोक्त बालिका को परिजनों को सुपुर्द किया गया है।

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी जियावान चौकी प्रभारी कुंदवार उप.निरी बालेन्द्र त्यागी, प्र.आर. बंसलाल प्रजापति, तेजप्रताप, विजय, चिंटू सिंह ,लोकेन्द्र सिंह एवं आरक्षक अजय चौकी कुंदवार की सराहनीय भूमिका रही।रिपोर्ट रामाकांत पांडेय

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in