Skip to main content

Aaj Tak24x7

विश्व जल दिवस* जल संरक्षण के लिए स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित

*विश्व जल दिवस* जल संरक्षण के लिए स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजि

अर्पित शुक्ला की रिपोर्ट

 

*विश्व जल दिवस* के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद से जिला समन्वयक श्री प्रदीप तिवारी जी, विकास खंड समन्वयक बरगी विनायक वडनेकर जी एवं विकास खंड समन्वयक पनागर भारत महारोलिया जी के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था – रचना बाल कल्याण समिति, जबलपुर अध्यक्ष आशीष व्यास एवं विकास खण्ड पनागर नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मंगेला अध्यक्ष अजय पटेल के द्वारा संयुक्त संयोजन में *विश्व जल दिवस* के अवसर पर जल संरक्षण के लिए तिलवारा घाट भगवती मां नर्मदा तट पर साफ सफाई स्वच्छता का कार्यक्रम का रखा गया। जिसमें स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और समिति सदस्यों द्वारा जल संरक्षण के लिए प्रयास किए गए। जल संरक्षण के लिए साफ सफाई स्वच्छता पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। जल संरक्षण के लिए ग्रामों में जाकर लोगों को जागरूक करना। की जल हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। जल ही जीवन है। जल की कमी से जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। जल की बचत करना।जल संचयन के लिए बांधों और जलाशयों और नहरों को हमेशा साफ सफाई करना।जल प्रदूषण को रोकना।जल संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाना।

सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई हमेशा बनाए रखना। स्वच्छता के लिए जागरूकता फैलाना। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था प्रतिनिधी आशीष व्यास,अजय पटेल,प्रकाश विसुपते,नीतेश पटेल एवं सभी समिति सदस्य एवं परामर्शदाता विजय खरे जी, बी एस डब्लू, एम एस डब्लू के छात्र छात्राओं और स्वयं सेवी संस्थाओं की भी उपस्थिति रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7