एक छोटे से सेगाॅंव गांव के अनुज रूपेंद्र मंडलोई का विधानसभा भोपाल के लिए हुआ चयन हुआ है नगर सेगाव में खुशी का माहौल बना हुआ है ,

बता दे
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया जाता है। इसमें कुल 688 युवाओं ने 1 मिनट का वीडियो बनाकर माय भारत पोर्टल पर अपलोड किया था जिसमें से खरगोन और धार जिले के कुल मिलाकर 150 युवाओं का चयन जिला स्तर पर हुआ। यह आयोजन 21 और 22 मार्च को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,खरगोन में हुआ था जिसमें कई युवाओं ने अपने विचार ‘एक देश-एक चुनाव’ विषय मंच पर रखें। जीनमें से 10 युवाओं का चयन राज्य स्तर पर हुआ हे जिसका आयोजन 26 और 27 मार्च को विधानसभा भवन, भोपाल में होगा। इसके पश्चात पूरे मध्य प्रदेश से तीन युवाओं का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होगा और उन तीनों युवाओ को संसद भवन ,नई दिल्ली में अपने विचार रखने का मौका मिलेगा। सेगांव के 24 वर्षीय युवा अनुज मंडलोई की आवाज अब विधानसभा भोपाल में गूंजेगी ,इस उपलब्धि पर
अनुज मंडलोई ने इसका पूरा श्रेय अपने माता-पिता, बहन, परिवार और गांव को दिया है ,इस बड़ी उपलब्धि पर गुप्ता समाज के दिनेश गुप्ता सुरेश गुप्ता ओम पाटीदार राजेंद्र मंडलोई राकेश पटेल ,दीपक गुप्ता , धर्मेन्द्र पाठक, विनोद गोयल,हरीओम यादव, दिलीप सोनी लक्की गोयल ने अनुज मंडलोई को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं गई
सेगांव से दीपक गुप्ता कि रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes