Skip to main content

Aaj Tak24x7

विधायक ग्रेवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सहकारी संस्था का ऋण जमा करने की समयसीमा बढाने की रखी मांग ***

लोकेशन सरदारपुर ( धार )
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार

सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव को पत्र लिखकर किसानो द्वारा सहकारी संस्थाओ से लिए गए ऋण जमा करने की समयसीमा 28 मार्च 2025 से बढाकर 30 अप्रैल 2025 करने की मांग रखी। पत्र मे बताया गया है कि प्रदेश मे सहकारी संस्थाओ से जिन किसानो ने 0 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज लिया है उन्है 28 मार्च 2025 तक ऋण की राशि जमा करने के निर्देश दिए गए है किसान वर्ग रबी की फसल मुख्यत गैहु बेचकर ही कर्ज जमा करता है वर्तमान मे 15 मार्च 2025 से गैहु की समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रारंभ हुई है लेकिन होली एवं रंगपंचमी के अवकाश होने से एवं कई स्थानो पर समर्थन मूल्य पर खरीदी केन्द्र प्रारंभ नही होने से किसान समर्थन मूल्य पर अपने गैहु का विक्रय नही कर पाए है जिससे किसानो के पास ऋण राशि जमा करने हेतु राशि उपलब्ध नही है। क्योकि किसानो की आय का मुख्य स्त्रोत कृषि ही है। वर्ष 2024 मे भी ऋण जमा करने की अंतिम दिनांक 30 अप्रैल 2024 थी। इसलिए प्रदेश मे समर्थन मूल्य पर गैहु की समय पर खरीदी नही होने से किसानो के हित मे सहकारी संस्था का ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2025 से बढाकर 30 अप्रैल 2025 की जाए। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7