देवसर क्षेत्र में संचालित ढाबों में परोसी जा रही है शराब

पुलिस एवं आबकारी विभाग बना उदासीन

सिंगरौली/ देवसर अंचल में संचालित कई ढाबों में शाम ढलते ही शराब परोसी जा रही है जहां कई बार अवैध शराब की बिक्री पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही भी की गई लेकिन यह कार्यवाही नाम मात्र की दिखाई पड़ती है तो वही अवैध शराब की बिक्री का खेल बहुत तेजी के साथ होता हुआ दिखाई देने लगता है मिली जानकारी के अनुसार nh39 से लगे हुए कई ढाबों में धड़ले से शराब बिक रही है शाम होते ही ढाबे मयखाने में तब्दील हो जाते है वही महफिले सजने लगती हैं तो वही हैरानी की बात तो यह है कि शराब की इस अवैध बिक्री पर आबकारी एवं पुलिस विभाग कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रही।

आबकारी एवं पुलिस विभाग में नजराना फिक्स सूत्र

ढाबों में परोसी जा रही अवैध शराब की जानकारी ऐसा नहीं है कि पुलिस एवं आबकारी विभाग को नहीं है जानकारी होने के बावजूद भी अगर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो रही है तो सूत्रों से मिली जानकारी के हिसाब से इसके पीछे महीने में चढ़ने वाला नजराना है जो साहब तक समय-समय पर पहुंच जाया करता है।

त्रिवेणी एवं मुजीम ढाबा में नहीं है पार्किंग स्थान

देवसर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग nh39 के किनारे एक दर्जन से अधिक छोटे-बड़े ढाबे संचालीत हैं तो जहां त्रिवेणी एवं मुजीब ढाबा में पार्किंग स्थान नहीं होने से बड़े-बड़े ट्रक एवं हाईवा सड़क के किनारे खड़े कर ड्राइवर ढाबा में खाना खाने जाते हैं जिस वजह से जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है , तो वही हैरानी की बात यह है कि पार्किंग स्थान नहीं होने एवं सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी होने के बावजूद भी प्रशासन इन ढाबा संचालकों के ऊपर कार्यवाही क्यों नहीं करता है ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes