Skip to main content

Aaj Tak24x7

प्रकृति नर्सिंग होम पैरामेडिकल कॉलेज का हेतिमपुर नगर पंचायत अंतर्गत हुआ भव्य उद्घाटन समारोह

रिपोर्ट _ विजय कुमार
लोकेशन _ कुशीनगर

खबर जनपद देवरिया हेतिमपुर से है जहां जनपद के नव सृजित आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर में धीरे धीरे अनेक सुविधाएं बढ़ रही हैं ऐसे में अनेक लोगों के लिए अवसर की संभावना बढ़ गई है इसी क्रम में छात्र छात्राएं के लिए प्रकृति नर्सिंग होम किसी वरदान से कम नहीं है पहले 12 बी के बाद नर्सिंग कोर्स के लिए शहरों का चक्कर लगाना पड़ता था उन्हें भटकना पड़ता था लेकिन हेतिमपुर नगर पंचायत में प्रकृति नर्सिंग होम पैरामेडिकल कॉलेज का भव्य उद्घाटन होने से स्थानीय छात्रों के साथ अन्य छात्रों को निःशुल्क एडमिशन के साथ साथ कैरियर बनाने के लिए बेहतरीन प्लेटफार्म मिल रहा है। प्रकृति नर्सिंग होम पैरामेडिकल कॉलेज का भव्य समारोह आयोजित किया गया। जहां प्रकृति नर्सिंग होम पैरामेडिकल के छात्रों ने रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इससे पहले प्रकृति नर्सिंग होम पैरामेडिकल कॉलेज में विधि मंत्रों उच्चारण द्वारा पूजन किया गया। प्रकृति नर्सिंग होम पैरामेडिकल कॉलेज में उद्घाटन समारोह में 52 छात्रों को निःशुल्क एडमिशन लकी ड्रा द्वारा निकाला गया। जिसमें आयुर्वेद डीफार्मा छात्रों के लिए 20 सीट, जीएनएम छात्रों के लिए 20 सीट,एलोपैथ ऑप्टोमेट्री के लिए 2 सीट, डीएमलटी के लिए 2 सीट, पीसीएम पेशेंट्स केयर के लिए 2 सीट 4 X- ray 2 सीट के लिए निर्धारित किया गया है। साथ ही 20 छात्रों के लिए निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराया गया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7