Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी में निफा व उम्मीद फाउंडेशन के सहयोग से लगा रक्तदान शिविर।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र।निफा और उम्मीद फाउंडेशन के सहयोग से आज रविवार को नगर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शहीद भगत सिंह शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया । शिविर का उद्घाटन दुद्धी के सीओ प्रदीप सिंह चंदेल और नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने किया।
शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें रामबाबू, नित्यानंद, वालीउल्लाह, अफरोज, सिमानत, प्रशांत कुमार, जय कुमार आदि शामिल रहे।
इस दौरान रक्तदान करने वालों को निफा से आया हुआ सर्टिफिकेट और सामुदायिक स्वास्थ्य रक्त केंद्र का सर्टिफिकेट भी उम्मीद फाउंडेशन के अध्यक्ष अफसार रज़ा के हाथों दिलाया गया।
फाउंडेशन के अध्यक्ष ने बताया कि यह शिविर रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देने और समाज में रक्तदान की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर शाह आलम ,डॉ मनोज इक्का,अफसार रज़ा रक्तवीर, एलटी राकेश तिवारी, रूबी आदि मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7