पुलिस अधीक्षक सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों (पुलिस) द्वारा रात्रि में आकस्मिक निरीक्षण एवं भ्रमण

आज तक 24×7 सिंगरौली दिनांक: 23-03-2025 जिला सिंगरौली म.प्र.।*

पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार, जिला सिंगरौली के सभी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा रात्रि में आकस्मिक निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं समस्त एसडीओपी अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण थानों की व्यवस्थाओं को जांचने और सुधारने के उद्देश्य से किया गया।

किस अधिकारी ने कहां भ्रमण एवं निरीक्षण किया:

  1. श्री मनीष खत्री, पुलिस अधीक्षक, सिंगरौली द्वारा थाना बैढ़न व थाना बरगवां का निरीक्षण।
  2. श्री अभिषेक रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिंगरौली द्वारा थाना बैढ़न व थाना बरगवां का निरीक्षण।
  3. श्री पी.एस. परस्ते, नगर पुलिस अधीक्षक, विंध्यनगर द्वारा थाना नवानगर एवं चौकी जयंत का निरीक्षण।
  4. श्री कृष्ण कुमार पाण्डेय, एसडीओपी, सिंगरौली द्वारा थाना मोरवा का निरीक्षण।
  5. श्री राहुल कुमार सैयाम, एसडीओपी, देवसर द्वारा थाना सरई व थाना जियावन का निरीक्षण।
  6. श्री अरुण कुमार सोनी, एसडीओपी द्वारा थाना चितरंगी व थाना गढ़वा का आकस्मिक भ्रमण एवं निरीक्षण।

भ्रमण के दौरान की गई कार्यवाही:

भ्रमण के दौरान थानों की सभी रात्रि कालीन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया, जिसमें निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया:

शिकायत सुनने की व्यवस्था, रात्रि में गस्त पार्टियों की गतिविधियाँ, रात्रि ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की उपस्थिति, हवालात गृह की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता। निरीक्षण के दौरान सभी पुलिस स्टाफ, गस्त पार्टियां, फिक्स पैकेट आदि अपने कर्तव्य पर मुस्तैदी से उपस्थित पाए गए।

रात्रि कालीन व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह कार्यवाही पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार संपूर्ण जिले में संपादित की गई। इससे जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।रिपोर्ट रामाकांत पांडेय

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes