24 कुंडीय गायत्री कलश मंगल यात्रा में दर्जा प्राप्त मंत्री जीत सिंह खरवार नगवां गांव पहुँचे।


3 अप्रैल को प्रातः 8:00 बजे होगा भव्य गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट
दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी विकासखंड अंतर्गत अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वाधान में प्रज्ञा मण्डल नगवां द्वारा आयोजित दिनांक 2 अप्रैल से 5 अप्रैल तक चार दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में, प्रथम दिवस दिनांक 2 अप्रैल 2025 की भव्य 251 पीतांबर रंग से सुसज्जित मंगल कलश यात्रा में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त जीत सिंह खरवार व शक्ति स्वरूपा माताओं – बहनों, श्रद्धालु भाई बंधु सैकड़ो की संख्या में गांधी मैदान पर प्रातः 24 कुंडी गायत्री महायज्ञशाला पहुँचे। जहां से भव्य अमृत कलश यात्रा में अक्षत, पुष्प, रोली व आम का पल्लव के सानिध्य में कलश यात्रा का शुभारम्भ भक्ती भाव में रम्मे कलश को सिर धारण कर ” गीत गाते हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे जग सुधरेगा का नारा लगाते 21वीं सदी उज्जवल भविष्य की परिकल्पना के साथ नगवां के गाँधी मैदान से जीवनदायनी कनहर नदी के तट पर पहुंचे जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में देवी देवताओं के आह्वान से अभिसिंचित जल सिर पर धारण कर गांव में भ्रमण करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे, इस दौरान शंख नाद के बीच पूर्व क्रय विक्रय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद राय, नगवां सुराजी स्थल संस्थापक महेशानंद भाई, पूर्व भाजपा जिला मंत्री सुरेन्द्र कुमार अग्रहरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह,दीपक कुमार जिला ट्रस्ट्री शिव शंकर कुशवाहा, तहसील समन्वयक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, ब्लॉक समन्यवयक पन्नालाल कुशवाहा, प्रज्ञा मंडल नगवां अध्यक्ष शिवकुमार, प्रज्ञा मंडल अध्यक्ष उमेश जायसवाल,प्रज्ञामण्डल सागोबांध अध्यक्ष डॉ राम नाथ प्रजापति, गायत्री परिजन हुलास प्रसाद यादव, प्रेम चन्द्र गुप्ता,महेश कुमार, जगत नारायण यादव,राजमनि देवी,डॉक्टर उमाशंकर प्रजापति, गणेश लाल, बसंत कुमार अजीत कुमार आयोजक मंडल समिति अध्यक्ष मोहन सिंह, सचिन हरिकिशन खरवार,राम रूप,धर्मजीत,विक्रम,शिव कुमार आदि पदाधिकारी सहित सैकड़ो लोग सनातन की अविरल आस्था के साथ मौजूद रहे। इस गायत्री महायज्ञ में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है जिसमें श्रद्धालु जनों को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes