ग्वालियर पुलिस ने एक शातिर चोर को पकड़कर उसके कब्जे से चोरी की मोटर सायकिल की जप्त
🔴 पकड़े गये आरोपी से थाना सिरोल क्षेत्र में हुई बाइक चोरी की घटना का भी हुआ खुलासा, उक्त चोरी की बाइक पूर्व में ही थाना आंतरी पुलिस द्वारा जप्त की जा चुकी है।
🔴 पकड़े गये वाहन चोर के खिलाफ ग्वालियर जिले के अलावा भिण्ड व मुरैना जिले के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, चोरी एवं आर्म्स एक्ट के लगभग एक दर्जन प्रकरण पंजीबद्ध है।
ग्वालियर। दिनांक 03.04.2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में की जा रही कार्यवाही के दौरान ग्वालियर पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन चोर चोरी की मोटर सायकिल लिए थाना बिजौली क्षेत्र में उदयपुर तिराहा के पास देखा गया है। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक (पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी,भापुसे को क्राइम ब्रांच व थाना बिजौली पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक कर वाहन चोर के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार व एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अपराध निरी0 हितेन्द्र सिंह राठौर व थाना प्रभारी बिजौली निरीक्षक प्रीति भार्गव के द्वारा थाना बिजौली व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम बनाकर पुलिस टीम को उदयपुर तिराहा के पास भेजा गया। दौराने वाहन चेकिंग पुलिस टीम को मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति एक प्लेटीना मोटर सायकिल क्रमांक एमपी07-जेडएस-3805 पर आता हुआ दिखा, जिसने पुलिस चेकिंग को देखकर मोटर साइकिल वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया, परन्तु मुस्तैदी से खड़े पुलिस जवानों द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को लोहागढ़ खोड़न थाना डबरा जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। उसके पास मिली मोटर साइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना बिजौली क्षेत्र में ग्राम खेरियामोदी में एक घर के बाहर से चुराना बताया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये वाहन चोर से की गई विस्तृत पूछताछ में उसने थाना सिरोल क्षेत्र से भी वर्ष 2023 में एक हीरो स्प्लेण्डर मोटर साइकिल की चोरी करना बताया तथा उक्त मोटर साइकिल को उसके द्वारा टेकनपुर क्षेत्र में आंतरी पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग के दौरान छोड़कर भाग जाना बताया। जिसे आंतरी पुलिस द्वारा जप्त किया गया था। पकड़़े गये वाहन चोर के खिलाफ लगभग एक दर्जन लूट, डकैती, चोरी तथा आर्म्स एक्ट के प्रकरण ग्वालियर जिले अलावा भिण्ड व मुरैना के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
पुलिस द्वारा पकड़े गये शातिर वाहन चोर के द्वारा दिनांक 04.02.2025 को थाना बिजौली क्षेत्र में ग्राम खेरियामोदी फरियादी शिशुपाल सिंह गुर्जर के घर के वाहर से उसकी प्लेटीना मोटर सायकिल क्रमांक एमपी07-जेडएस-3805 की चोरी कर ली थी। जिसका थाना बिजौली में अप0क्र0 26/25 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध है। उक्त वाहन चोर के द्वारा थाना सिरोल क्षेत्र के कादम्बरी नगर में फरियादी के घर के बाहर खड़ी हीरो स्प्लेण्डर मोटर साइकिल को चुरा लिया था जो कुछ समय पूर्व टेकनपुर क्षेत्र से थाना आंतरी पुलिस द्वारा जप्त की गई थी। उक्त वाहन चोरी का थाना सिरोल में अप0क्र0 427/23 धारा 380 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध है।
जप्त मोटर सायकिलः– चोरी की एक प्लेटीना मोटर सायकिल क्रमांक एमपी07-जेडएस-3805
सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी अपराध निरी0 हितेन्द्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी बिजौली निरीक्षक प्रीति भार्गव, थाना क्राइम ब्रांच टीमः- उनि0 राजीव सोलंकी, प्र.आर0 जितेन्द्र तिवारी, आर0 अरूण पवैया, बृजेन्द्र चौहान, पवन शुक्ला, ऋषि राठौड, रमाशंकर मिश्रा, साइबर से प्र आर संजय जादौन, आर कपिल पाठक, थाना बहोड़ापुर टीमः- आर. रुस्तम सिंह, विजय गुर्जर, अंकित तोमर, गिर्राज शर्मा थाना बिजौली टीम- प्र.आर. वीरेन्द्र सिंह, आर. अमर सिंह, आर. चालक मानसिंह की सराहनीय भूमिका रही।



