Skip to main content

Aaj Tak24x7

अवैध बालू लोडिंग कर परिवहन करते ट्रैक्टरों को पुलिस ने धरदबोचा,

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

विन्ढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकरी में मोबाइल टावर के समीप से बुधवार की रात्री अवैध बालू लोडिंग कर परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर को पुलिस प्रशासन ने पकड़ लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आपको बता दें कि इस वक्त अवैध बालू खनन माफियाओं का कार्य प्रगति पर है, जो प्रत्येक दिन शाम ढलते ही दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टरों की तादाद नदी की ओर रुख करते हैं। चाहे ओ कनहर नदी हो या फिर मलिया नदी रात्री में अवैध बालू की लोडिंग कर धड़ले से बेचे जा रहे हैं। इस दौरान बुधवार रात्री में गस्त कर रहे विन्ढमगंज थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव को अवैध बालू खनन माफियाओं द्वारा बालू परिवहन करने की सुचना: पर ग्राम पंचायत पकरी में मोबाइल टावर के समीप से बुधवार की रात्री दो ट्रैक्टरों को अवैध बालू परिवहन करते पुलिस प्रशासन ने पकड़कर थाने लेजाकर खड़ा कर दिया है। तथा खनन विभाग को सुचना देकर विधिसम्मत कार्रवाई आवश्यक होगा। साथ ही क्षेत्र में अवैध बालू का खनन व परिवहन किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। उक्त कर्रवाई से अवैध बालू खनन माफियाओं व परिवहन करने वाले लोगों में हड़कंप मची हुई है। बताते चलें कि अवैध बालू परिवहन करने वाले लोगों के खिलाफ ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इनकी अवैध करतूतों से रात्री में सोना और दरवाजे के सामने बंधी मवेशियों पर खतरा का डर नींद उड़ाकर रख देता है, जिसके कारण रात्री में सोना हम ग्रामीणों का दुश्वार हो गया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7