थाना यातायात द्वारा माह मार्च में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1723 से अधिक वाहन चालकों के विरुद्ध की गई चलानी कार्यवाही 1224000 /-(बारह लाख चौबीस हजार रूपये) से अधिक का जुर्माना अधिरोपित किए जाने के साथ-साथ चलाया गया जागरुकता अभियान

आज तक 24×7 सिंगरौली

दिनांक -03.04.2025

थाना यातायात जिला सिंगरौली

कार्यवाही विवरण –

पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली श्री मनीष खत्री (भापुसे) के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन एवं नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम के द्वारा शहर के चौराहो पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 01 मार्च से 31 मार्च 2025 तक 1723 से अधिक वाहनों पर की गई कार्यवाही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत यातायात पुलिस टीम लगाया जाकर शहर के विभिन्न चौराहे जैसे माजन मोड़, इंदिरा चौक, अंबेडकर चौक, मस्जिद तिराहा, कालेज तिराहा ,अमलोरी तिराहा, जयंत बस पड़ाव, निम्न स्थानों पर यातायात का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक जो

  1. बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाना
  2. दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठ कर वाहन चलाना।
  3. वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग
  4. वाहनों का नम्बर प्लेट निर्धारित मानक अनुरूप ना होना
  5. शराब पीकर वाहन चलाना
  6. दो पहिया वाहनों या बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफिकेशन साइलेंसर लगाना
  7. शहर के अंदर निर्धारित गति का पालन न करते हुए तेज रफ्तार में वाहन चलाना
  8. रेड लाईट जम्प करना
  9. चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग न करना
    उपरोक्त नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर वाहन चालकों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही के साथ-साथ समझाइए भी दी गई साथ ही यातायात नियमों की जानकारी दी गई

बॉडी वार्म कैमरे की निगरानी में हो रही चालानी कार्यवाही-वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस द्वारा बॉडीवार्म कैमरे की निगरानी में चलानी कार्यवाही की जा रही है बॉडीवार्म कैमरे के माध्यम से चालानी कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाती है

नो पार्किंग एवं सड़क पर खड़े वाहनों पर व्हील लॉक लगाकर की जा रही कार्यवाही शहर की सड़कों पर नो पार्किंग जोन में वाहन चालकों द्वारा वाहनों को खड़ा कर यातायात अवरोध किया जाता है ऐसे वाहनों पर भी व्हील लॉक लगाकर चालानी कार्रवाई यातायात पुलिस टीम के द्वारा माजन मोड़ से इंदिरा चौक तक मुख्य मार्ग में की जा रही है एवं स्थाई रूप से खड़े वाहनों को लगातार हटवाया जा रहा है *यातायात पुलिस सिंगरौली शहर वासियों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं से बचें आपका परिवार घर में आपका इंतजार कर रहा है* *यातायात पुलिस सिंगरौली सदैव आपकी सेवा में तत्पर* रिपोर्ट रामाकांत पांडेय

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in