ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर मिष्ठान्न वितरण, भारतीय सेना की रणनीतिक सटीकता और महिला नेतृत्व की विश्व में प्रशंसा**

ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर मिष्ठान्न वितरण, भारतीय सेना की रणनीतिक सटीकता और महिला नेतृत्व की विश्व में प्रशंसा**

पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन ‘सिंदूर’ की अभूतपूर्व सफलता पर देशभर में गर्व और उत्साह का माहौल है। इस सफलता के उपलक्ष्य में एक आयोजन कर मिष्ठान्न वितरण किया गया, जिसमें अनेक गणमान्य नागरिक व संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और निर्देशन में भारतीय सेना ने एक बार फिर अपने पराक्रम और रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए ऑपरेशन ‘सिंदूर’ को पूरी तरह सफल बनाया। इस अभियान का नेतृत्व कर्नल सोफिया कुरैशी और कर्नल व्यूमिका सिंह ने किया, जिन्होंने सटीक सैन्य रणनीति से आतंकियों के ठिकानों को लक्ष्य बनाया।राष्ट्र सेवी संगठन के संयोजक श्री कृष्ण कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि इस ऑपरेशन में किसी भी निर्दोष पाकिस्तानी नागरिक या सैन्यकर्मी को क्षति नहीं पहुंचाई गई। केवल उन्हीं आतंकियों और उनके ठिकानों को निशाना बनाया गया जो पहलगाम हमले में शामिल थे। यह कार्रवाई भारतीय सेना की पेशेवर नैतिकता और मानवीय दृष्टिकोण का प्रमाण है।
इस अवसर पर रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा हनुमान जी के उदाहरण का उल्लेख करते हुए दिए गए बयान “जिसने मारा, उसे ही मारा” की सराहना की गई। यह बयान न केवल भारत की सैन्य नीति को दर्शाता है, बल्कि न्यायप्रियता की भावना को भी उजागर करता है इस ऑपरेशन ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि भारत की महिलाएं अब देश की सुरक्षा में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। सेना में महिलाओं की यह सहभागिता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त संदेश देती है।
कार्यक्रम में डॉ. रुमाल सिंह (पशु कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के नामित सदस्य), महेंद्र सिंह, शिवनरेश जाटव, देवेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, विराट, विक्रम सिंह चौहान, भूरे खां, धर्म सिंह, जयविंद्र, होशियार सिंह, बंटी, गौरव, जगराम सिंह, विशाल, अमित, उमेश व अमरीश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in