

यह तिरंगा यात्रा भारत के शौर्य और सेना के अदम्य साहस को समर्पित है-श्री भारत सिंह कुशवाह
ये भारतीय सेना के सम्मान में ग्वालियर के हर नागरिक की है-श्री जयप्रकाश राजौरिया
ग्वालियर 15/05/2025। आॅपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के सम्मान में गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा फ्लैग प्वांइट कटोराताल से प्रारंभ होकर अचलेश्वर महादेव मंदिर, इंदरगंज, दालबाजार से होते हुए माधव डिस्पेंसरी के सामने से कटोराताल होकर वापस फ्लैग प्वाइंट पर समाप्त हुई। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने जोश के साथ भारत माता की जय और पाकिस्तान मुदार्बाद के नारे लगाए। लोग हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे और देशभक्ति के गीत बजाए जा रहे थे।
इस अवसर पर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि जिस प्रकार भारतीय सेना ने अपना शौर्य और पराक्रम दिखाया हैं हमें उस पर गर्व है, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाब दिया है, उन्होंने कहा कि उन्हें भारत की जांबाज बेटियों पर भी गर्व है जो आज भारतीय सेना में रहकर देश की रक्षा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारत के शौर्य और सेना के अदम्य साहस को समर्पित है। आतंकवाद के विरुद्ध इस लड़ाई में तिरंगा हमारी एकता, हमारी अखंडता का परिचायक है। मातृभूमि की रक्षा में अहर्निश अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे सभी वीर जवानों को प्रणाम। उन्होंने कहा कि भारतीय फौज ने जो वीरता, पराक्रम दिखाया, वह उनका कर्तव्य था। अब जनता अपना कर्तव्य परा कर रही है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि ये यात्रा किसी राजनीतिक दल की नहीं है। ये भारतीय सेना के सम्मान में ग्वालियर के हर नागरिक की है। उन्होंने कहा कि पहलगाम के बाद देशवासियों के मन में जो ज्वार था, उसे हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान में बने आतंकी अड्डों को नेस्तनाबूत कर शांत कर दिया। उन्होंने कहा कि सेना ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों को मिट्टी में मिला दिया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतवासी, जिनका सीना चौड़ा हुआ है। सिर गर्व से ऊंचा हुआ है कि मां भारती की सेवा और घिनौना कृत्य करने वाले आतंकवादियों को भारतीय सेना ने नेस्तनाबूद कर दिया। जहां तक कई देशों के ड्रोन नहीं पहुंच पाते थे, हमारे वीर सैनिकों ने वहां पहुंचकर उनको ध्वस्त कर दिया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी, सभापति श्री मनोज तोमर, पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरोनिया, श्री मुन्नालाल गोयल, श्री रामवरण सिंह गुर्जर, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, श्री देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर, श्रीमती खुशबू गुप्ता, संत कृपाल सिंह जी महाराज, अण्णा महाराज मठ के श्री मनीष अण्णा महाराज, भगवताचार्य श्री घनश्याम शास्त्री, शहर काजी, केट के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र जैन, श्री दीपक पमनानी, जीवाजी क्लब के अध्यक्ष श्री राजू सेठ, वरिष्ठ अभिभाषक श्री अरविंद दूदावत, जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, श्रीमती सुमन शर्मा, श्री राकेश माहौर, श्री अशोक जादौन, महामंत्रीगण श्री विनोद शर्मा, श्री विनय जैन, श्री राजू पलैया, जिला उपाध्यक्ष श्री अरुण कुलश्रेष्ठ, श्री धर्मेंद्र राणा, श्री रामेश्वर भदौरिया, श्री धर्मेंद्र सिंह तोमर (विट्टू), श्री कनवर किशोर मंगलानी, श्री सुधीर गुप्ता, श्रीमती हेमलता बुधोलिया, श्री दीपक शर्मा, श्री केशव माझी, श्री सुरेंद्र शर्मा, श्री राजू सेंगर, जिला मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, श्री दारा सिंह सेंगर, श्री गिर्राज कंसाना, श्री शेली शर्मा, श्री सतेंद्र शर्मा, नवीन परांडे, श्रीमती लता सिंह, श्रीमती विद्या थोरात, श्री महेंद्र सोलंकी, श्री रमेश सेन, श्री राजेंद्र जैन, श्री सुघर सिंह पवैया, जिला मीडिया प्रभारी श्री नवीन चौधरी, श्री अरविंद रघुवंशी, श्री राघवेंद्र कुशवाह, श्री अजय महेंद्रू, श्री हेमंत चौपड़ा, मंडल अध्यक्ष श्री अमित बंसल, श्री सतपाल जादौन,श्री कौशलेन्द्र राजावत, श्री विनय शर्मा, श्री अमर कुटे, श्री योगेंद्र तोमर, श्री प्रमोद परमार, श्री बृजमोहन शर्मा, श्री अरुण वाजपेई, श्री महेश भदौरिया, श्री लवी खंडेलवाल, श्री जबर सिंह गुर्जर, श्री शिव सिंह यादव, श्री रमाकांत महते, श्री उमेश भदौरिया, श्री प्रवीण भारद्वाज, श्री मुकेश दुवे , श्री प्रतीक तिवारी, श्री गिर्राज व्यास, श्री यश शर्मा, श्रीमती नीलिमा शिंदे, श्रीमती करुणा सक्सेना, श्रीमती किरणलता भदौरिया, श्री धर्मेंद्र आर्य, श्री अमित श्रीवास्तव, श्री विपुल जैन, श्रीमती गिरिजा गर्ग, श्री सुनील श्रीवास्तव, श्री गौरव बाजपेई, पूर्व सभापति श्री लालजी जादौन, डॉ अरविंद राय, डॉ प्रशांत लहरिया, डॉ राकेश रायजादा, श्री सतीश वोहरे, श्री नितिन राव शिंदे, श्री जगत सिंह कौरव, श्री भगवान सिंह कुशवाह, श्री भीकम खटीक, श्रीमती यामिनी परांडे, श्रीमती अंजना शिवहरे, श्री अशोक आनंद, डॉ ईश्वरचंद्र करकरे, श्री उपेंद्र बैस, श्री पुरुषोत्तम टमोटिया, श्री मुलायम सिंह यादव, श्री हेवरन कंसाना, श्री पीतांबर प्रताप सिंह, आरोग्य भारती के उपाध्यक्ष डॉ श्री राम सविता, श्रीमती अनुराधा शर्मा, श्रीमती नंदनी गणफुले, श्रीमती हेमलता भदौरिया, ज्योति पाठक, श्रीमती गिरजा गर्ग, श्रीमती स्वाति अग्रवाल श्रीमती शिल्पा खत्री, श्रीमती शालिनी वर्मा, डॉ राहुल सप्रा, श्री आलोक डंगस, स्कूल मंडल अध्यक्ष श्री प्रज्ञा सिंह तोमर, श्री धर्मेंद्र आर्य, श्री सुभाष शर्मा, श्री उदय यादव, श्री अभिनंदन त्यागी, श्री बिरजू शिवहरे, श्री रवि पांडे, श्री अखिल राजौरिया, श्री सुनील शर्मा, श्री आकाश श्रीवास्तव, श्री रामदास मिश्रा, श्री अशोक साहू, श्री सतीश साहू, श्री जितेंद्र घुरैया, श्री अनूप उदैनिया, श्री योगेश मिश्रा, भारत स्काउट गाइड, मध्य प्रदेश शासकीय हाई सेकंडरी स्कूल, गोरखी शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल, जनकगंज पूर्व सैनिक, संस्कार भारती, आरोग्य भारती, बेटी है तो कल है संस्था के सदस्यगण, दाल बाजार एसोसिएशन सहित शहर की गणमान्य संस्थाएं, सभी समाज के प्रबुद्ध जन एवं गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
नवीन चौधरी
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी



