Skip to main content

Aaj Tak24x7

अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ थाना सिरौल पुलिस की कार्यवाही

थाना सिरौल पुलिस ने वाहन चेकिंग में कार सवार दो गांजा तस्करों को पकड़कर उनसे 08 किलो 100 ग्राम गांजा किया जप्त

ग्वालियर। दिनांक 17.05.2024 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में रेंडम वाहन चेकिंग करने एवं अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरौल निरीक्षक गोविन्द बगौली के द्वारा दिनांक 16/17.05.2025 की दरमियानी रात्रि को थाना बल की टीम को फूटी कॉलोनी पर संदिग्ध वाहनों को चेक करने हेतु लगाया गया। दौराने चेकिंग पुलिस टीम को एक कार आती हुई दिखी, जिसने पुलिस चेकिंग को देखकर कार चालक द्वारा कार को पीछे वापस करने लगा, जो संदिग्ध प्रतीत होने पर मुस्तैदी के खड़े पुलिस जवानों द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। कार के अंदर पुलिस टीम को दो व्यक्ति बैठे मिले, जिनसे पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछने पर कार चालक ने स्वयं को बल्ला का डेरा, थाना डबरा सिटी जिला ग्वालियर तथा दूसरे ने ग्राम जौरा थाना भितरवार जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पुलिस टीम को कार चालक की बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति के पैरों के आगे विमल पान मसाला लिखा कपड़े का बैग रखा मिला। जिसे खोलकर चेक किया तो उसमें चार पैकेट प्लास्टिक के टेप से लिपटे हुये रखे मिले। उक्त चारों पैकेटों को खोलकर देखा तो चारों पैकेटों में मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ मिला जिसकी तौल कराने पर उसका वजन 08 किलो 100 ग्राम कीमती 81 हजार रूपये का होना पाया गया। पकड़े गये दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से तीन मोबाइल मिले। पकड़े गये दोनों आरोपियों का यह कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय होने से दोनो आरोपीगणों से 08 किलो 100 ग्राम गांजा मय बेग, एक स्विफ्ट कार क्र0 एमपी-07-जेडजे-2029 तथा तीन एन्ड्रायड मोबाइल को विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिरोल में अप0क्र0-103/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जप्त मशरूका:- अवैध मादक पदार्थ 08 किलो 100 ग्राम गांजा मय बेग, एक स्विफ्ट कार क्र0 एमपी-07-जेडजे-2029 तथा तीन एन्ड्रायड मोबाइल कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 09 लाख 31 हजार रूपये का विधिवत जप्त किया।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी सिरोल निरी0 गोविन्द बगौली, उनि0 उपेन्द्र सिंह, सउनि0 कोकसिंह, प्र.आर0 असीमकृष्ण, प्र.आर0 उमेश, प्र.आर0 नरेश, आर0 महेश, आर0 बलराम, आर0 ध्यानेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in