देवी अहिल्याबाई की जयंती: भाजपा ने निकाली विशाल बाइक रैली


देवी अहिल्याबाई महानता की प्रतिमूर्ति थीं, वह एक वीर योद्धा थीं-श्री जयप्रकाश राजौरिया
ग्वालियर 21 मई। रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर 21 से 31 मई तक विशेष रूप से मना रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। इस रैली का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा ने किया। इस बाइक रैली को झंडी दिखाकर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने रवाना किया। यह बाइक रैली महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि से प्रारंभ होकर फूलबाग चौराहा, नदी गेट, शिंदे की छावनी, डीडी मॉल होते हुए समाधि स्थल पर समाप्त हुई। इस रैली में देवी अहिल्याबाई अमर रहे, भारत माता की जय, वंदे मातरम् के उद्घोषों कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जा रहे थे। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षाकर रैली का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इस बाइक रैली से पहले भाजपा नेत्रियों ने रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर रंगोली बनाकर रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, कार्यों और आदर्शों को रंगों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि देवी अहिल्याबाई महानता की प्रतिमूर्ति थीं, वह एक वीर योद्धा थीं। जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपनी गद्दी को संभाला और शासन को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई के बाद अगर किसी का नाम इतिहास में श्रद्धा व सम्मान से लिया जाता है तो वह अहिल्याबाई होल्कर का, जिनको अपने जीवन काल में ही जनता इन्हें देवी समझने और कहने लगी थी। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर न केवल एक कुशल प्रशासक थीं, बल्कि वे समाज सुधारक और महिलाओं के उत्थान की प्रतीक भी रहीं। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि नारी शक्ति जब दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ती है, तो वह समाज और राष्ट्र दोनों को दिशा दे सकती है। आज भारत की मोदी सरकार व प्रदेश की मोहन सारकार भी उन्हीं के राह पर चलते हुए सबका साथ सबका विकास, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को आगे बढ़ा रही है।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी श्री दीपक शर्मा, जिला महामंत्री श्री विनोद शर्मा श्री राजू पलैया, नेता प्रतिपक्ष श्री हरि पाल, प्रदेश का समिति सदस्य श्रीमती मंजू सिकरवार, श्रीमती सुमन शर्मा, महिला मोर्चा के जिला प्रभारी श्री उपेंद्र बैस, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिंदे, महामंत्री डॉ करुणा सक्सेना, श्रीमती किरण लता भदौरिया, श्रीमती हेमलता भदौरिया, श्रीमती कृष्णा महोविया, श्रीमती प्रीति थोराट,श्रीमती शकुंतला परिहार,सुश्री किरण भदौरिया, श्रीमती प्रिया तोमर, श्रीमती रमा जादौन, श्रीमती ज्योति पाठक, श्रीमती वंदना भूपेंद्र प्रेमी, श्रीमती रमा पाल, श्री विकास साहू, श्री स्वतंत्र सक्सेना, श्रीमती सारिका नारले, श्रीमती नंदनी गणफुले, श्रीमती उषा चौहान, श्रीमती मीना चौहान, श्रीमती गिरजा गर्ग जाटव, श्रीमती रेनू साहू, श्री धर्मेन्द्र तोमर बिट्टू, श्री राजू सेंगर, श्री केशव माझी, श्रीमती हेमलता बुधोलिया, डॉ. अंजली रायजादा, जिला मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा श्री दारा सिंह सेंगर, श्रीमती विद्या थोराट, डॉ कुलदीप चतुर्वेदी, श्री महेंद्र सोलंकी, श्री रमेश सेन , श्री सुघर सिंह पवैया, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी श्री नवीन चौधरी, श्री अजय महेंद्रु, श्री सुनील श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष श्री विनय शर्मा, श्री सतपाल जादौन, श्री अमित बंसल, श्री अमर कुटे, श्री कौशलेन्द्र राजावत, श्री प्रमोद परमार, श्री लवी खंडेलवाल, श्री अरुण वाजपेई, श्री महेश भदौरिया, श्री योगेंद्र सिंह तोमर, श्री जबर सिंह गुर्जर, श्री मुकेश दुबे, श्री हरि ओम झा, श्री शिव सिंह यादव, श्री रमाकांत महते, प्रवीण भारद्वाज, पार्षद श्री रवि तोमर, सुश्री भावना कन्नौजिया, श्री अनिल सांखला, श्री हरिबाबू शिवहरे, श्री भीकम खटीक, श्री विक्की शर्मा, श्री उमेश जोशी, श्री बलराम बघेल सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवीन चौधरी
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in