पात्र लाभार्थियों की सूची जनप्रतिनिधियों को भी कराये उपलब्ध जिससे न हो कोई डुप्लीकेसी।

आर. चंद्रा ब्यूरो

योजना का आधिकाधिक प्रचार- प्रसार कर पात्रों को कराये लाभान्वित।

औरैया 21 मई 2025– जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु शादी अनुदान योजना की जनपद स्तर अनुश्रवण / स्वीकृति समिति की बैठक की। बैठक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि योजना का उद्देश्य अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों को पुत्री की शादी हेतु 20000/- रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद के लिये 748 लाभार्थियों को लाभान्वित किये जाने का लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। उक्त लक्ष्य के सापेक्ष वर्तमान में 374 लाभार्थियों हेतु चौहत्तर लाख अस्सी हजार रु० की धनराशि आवंटित की गयी है। साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 से पूर्व में निर्धारित अधिकतम वार्षिक आय सीमा ग्रामीण क्षेत्र हेतु 46,080/- रू० तथा शहरी क्षेत्र हेतु 56,460/- रू० निर्धारित थी जिसको शासन द्वारा ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों हेतु रू0 100,000/- (रू० एक लाख) वार्षिक होने की जानकारी दी गयी। शादी अनुदान योजनान्तर्गत वित्तीय सहायता की धनराशि रू0 20000.00 प्रति विवाह होगी एवं एक परिवार की अधिकतम 02 पुत्रियों के विवाह हेतु वित्तीय सहायता अनुमन्य होगी। जिलाधिकारी ने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजनान्तर्गत प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराया जाये एवं पात्र आवेदकों से शादी की फोटो एवं शादी का कार्ड प्राप्त करते हुये डिजिटल डायरी तैयार की जाये तथा 2024-25 से पूर्व में निर्धारित अधिकतम वार्षिक आय सीमा ग्रामीण क्षेत्र हेतु 46,080/- रू० तथा शहरी क्षेत्र हेतु 56,460/- रू0 निर्धारित थी जिसको शासन द्वारा ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों हेतु रू0 100,000/- (रू० एक लाख) वार्षिक कर दी गयी है इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये साथ ही लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति किया जाना सुनिश्चित करें तथा पी०एफ०एम०एस० पर लम्बित आवेदनों पर रिस्पॉस प्राप्त होने पर पात्र आवेदनों को स्वीकृत कर लिया जाये। उन्होंने पात्र लाभार्थियों की सूची जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सन्त कुमार, सांसद राज्यसभा प्रतिनिधि अनुराग त्रिपाठी, सांसद इटावा प्रतिनिधि अनुज यादव तथा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आशुतोष सिंह सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in