थाना झांसीरोड पुलिस ने चेन लूट की घटना का किया पर्दाफाश

माधव नगर में पैदल घूम रही महिला के गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर छीनने वाले लुटेरे को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

ग्वालियर दिनांक 25.05.2024।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादिया राजकुमारी जैन पत्नी श्री रमेशचन्द्र जैन उम्र 57 साल निवासी माधवनगर थाना झाँसी ने थाना पर रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 24.05.2025 के रात्रि करीब 08.00 बजे के लगभग वह माधवनगर गेट के पास पार्क में अपनी पड़ोसिन के साथ घूम रही थी, तभी एक लड़का पैदल-पैदल मेरे पीछे आया और मेरे गले में डली सोने की चेन, झपट्टा देकर खीचकर भाग गया। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना झांसीरोड में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अप0क्र0 187/25 धारा 304(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पैदल घूम रही महिला के साथ हुई उक्त लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भा.पु.से) के द्वारा अति पुलिस अधीक्षक(पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी(भापुसे) को थाना झांसीरोड पुलिस की टीम बनाकर चेन लुटेरे की शीघ्र पतारसी कर पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देश पर पुलिस की टीम को लूट की घटना का खुलासा करने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसीरोड उप निरीक्षक अवधेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल व आसपास के क्षेत्र के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया जाकर संदिग्धों की तलाश की गई। आज दिनांक 25.05.2025 को दौराने विवेचना जारिये मुखबिर सूचना मिली कि माधवनगर गेट पार्क के पास एक महिला की झपट्टा मारकर सोने की चेन छिनने वाला बदमाश काली शर्ट पहने हुए नीडम रोड पुल के नीचे छिपा है।

सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँचे तो एक लड़का काली शर्ट पहने नीडम पुल के पास खड़ा दिखा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा और प्ूछताछ करने पर उसने निवासी हरिदर्शन स्कूल के पीछे रानीपुरा हाँल नवाब कालोनी हरिशंकरपुरम ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये बदमाश से उक्त चेन लूट के संबंध में पूछताछ करने पर उसने स्वेच्छा से बताया कि मैने 24.05.25 के रात्रि लगभग 08.00 बजे माधवनगर गेट के पास, पार्क से एक महिला के गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर छीन ली थी और मौके से भाग गया था। उक्त चेन मैने अपने घर नबाब कालोनी हरिशंकरपुरम में छिपाकर रख दी है। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये लुटेरे की निशादेही पर उसके घर से दो टुकड़े में सोने की चेन को बरामद कर जप्त किया गया। थाना झांसीरोड पुलिस द्वारा पकड़े गये चेन लुटेरे को अप0क्र0 187/25 धारा 304(2) बीएनएस में विधिवत गिरफ्तार कर उससे क्षेत्र में हुई अन्य घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

जप्त मशरूका:- एक सोने की चेन दो टुकड़ों में कीमती लगभग 60 हजार रूपये।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी झांसीरोड उप निरीक्षक अवधेश सिंह कुशवाह, प्र.आर. उत्तम सिंह, आर. कमल राजपूत, आर. रामकेश गुर्जर, आर. रवि सैमिल, आर. अरविन्द गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in