नरसिंहपुर, 26 मई 2025. उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़,श्रीमती सुदेश धनखड़,राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर में आयोजित कृषि उद्योग समागम कार्यक्रम परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया।
इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण व प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण व उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा ने भी पौधरोपण किया।



