शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव का साक्षी बना उत्तर प्रदेश – प्रभारी मंत्री*

*शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव का साक्षी बना उत्तर प्रदेश – प्रभारी मंत्री

 

 

*मा0 मुख्यमंत्री जी के डीबीटी योजना व मॉडल स्कूलों के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा0 प्रभारी मंत्री की गरिमामयी में उपस्थिति में देखा व सुना गया।*

 

 

*औरैया 26 मई 2025* – मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का शुभारंभ/लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में मा0राज्यमंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग उ0प्र0/जनपद प्रभारी श्रीमती प्रतिभा शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर,पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार,अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) महेंद्र पाल सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सहित संबंधित अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक/ अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा देखा व सुना गया।

इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को टैबलेट वितरित कर जिलाधिकारी द्वारा परिषदीय विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी के भौतिक व शैक्षिणिक कायाकल्प के चलाये जा रहे कार्यक्रम मिशन ज्योतिर्गमय व प्रबोध के मॉड्यूल का विमोचन भी किया गया।

उक्त अवसर पर मा0 प्रभारी राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव का साक्षी बन रहा है। आज डीबीटी योजना, मॉडल स्कूलों की आधारशिला और आईसीटी लैब की स्थापना जैसे ऐतिहासिक कदम यह सिद्ध करते हैं कि सरकार बच्चों के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इन योजनाओं से न केवल शिक्षा में पारदर्शिता और गुणवत्ता आएगी, बल्कि छात्रों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाकर उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर बच्चा शिक्षक का हस्ताक्षर है शिक्षक उसे जैसा बनाएगा, वह वैसा बनेगा। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी द्वारा चलाये जा रहे मिशन ज्योतिर्गमय व प्रबोध कार्यक्रम की तारीफ की। उक्त के पश्चात मा0राज्यमंत्री ने कलेक्टर की पाठशाला में अध्ययनरत जनपद के 48 बच्चों को ड्रेस,जूता, स्कूल बैग, मोजा, पुस्तकें आदि उपलब्ध करायी।

भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने अपने संबोधन में कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हो रहा है। डीबीटी योजना से पारदर्शिता बढ़ी है और छात्रों को समय से आवश्यक सामग्री उपलब्ध होती है। साथ ही कहा कि बेसिक शिक्षा बच्चों की नींव है मजबूत नींव बनाना शिक्षकों का कर्तव्य है।

पूर्व राज्यमंत्री/पूर्व दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नवाचार के माध्यम से विभिन्न तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई गयीं। 2017 से पहले जहां विद्यालयों में बाउंड्रीवाल टॉयलेट नहीं थे वहीं अब हर विद्यालय को कायकल्प योजना से सुसज्जित करके शिक्षा का वातावरण तैयार किया गया है। समर कैम्प के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास व छात्रों की छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के काम किया जा रहा है।

कार्यक्रम के पश्चात मा0 राज्यमंत्री महोदया ने जनपद के विकासखंड भाग्यनगर के ग्राम सेहुद में पहुंचकर नवनिर्मित होने वाले *”मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय”* का भूमि पूजन/ शिलान्यास करते हुए कार्यदाई संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड निर्माण इकाई 10 कानपुर के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य को मानक व गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराये जिससे बच्चों का शिक्षण कार्य प्रारंभ करते हुए शिक्षा प्रदान की जा सके।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी,पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) महेंद्र पाल सिंह, डाईट प्राचार्य जीएस राजपूत, बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी दाताराम, एसआरजी सदस्य सुभाष रंजन दुबे, सुनील दत्त राजपूत सहित संबंधित अधिकारी व कार्यदाई संस्था, विभिन्न विद्यालयों के बच्चे शिक्षक व अभिभावक आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in