आर. चंद्रा ब्यूरो
*अनुचित फीस वृद्धि को लेकर एबीवीपी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से सदैव छात्रहित एवं राष्ट्र हित में कार्य करती रही है इसी क्रम में महाविद्यालयों द्वारा सत्र के बीच में ही फीस में वृद्धि कर मनमानी तरीके से वसूली की जा रही है जिसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद औरैया के प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया गया
*विभाग संयोजक सुदीप चौहान* ने कहा कि विश्वविद्यालय के नाम पर महाविद्यालयों द्वारा छात्र छात्राओं से अवैध वसूली की जा रही है कभी रजिस्ट्रेशन तो कभी प्रयोगात्मक परीक्षा तो कभी प्रवेश पत्र के नाम से अनुचित फीस ली जाती है और प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों को कोई फीस रसीद भी नहीं दी जाती है।
*प्रांत कार्यकारिणी सदस्य भानु प्रताप* ने कहा कि महाविद्यालयों द्वारा लगातार फीस के नाम पर उनका शोषण किया जा रहा है बात करने पर विद्यार्थियों के पूछने पर महाविद्यालय प्रशाशन कहता की फीस यूनिवर्सिटी में बढ़ाई है जबकि विश्वविद्यालय द्वारा फीस में कोई वृद्धि नहीं की गई है प्रत्येक सेमेस्टर में महाविद्यालयों द्वारा 2000 से 2500 तक की अवैध वसूली की जा रही है। फीस वृद्धि के चलते कई छात्र छात्राएं शिक्षा से वंचित रह जाते हैं एवं उनको मानसिक प्रताड़ित किया जाता है।
यदि महाविद्यालयों पर उचित कार्यवाही नहीं होगी तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन छात्र छात्राओं के शोषण के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी ।
इस दौरान विभाग सह संयोजक आयुष शुक्ला, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ललिता राजपूत, नगर मंत्री आशुतोष तिवारी , हर्ष प्रताप सिंह , अतुल अवस्थी , आर्यन कुमार , सोनू गौतम , प्रभाकर समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे



