Skip to main content

Aaj Tak24x7

*डंपर की चपेट में आए बाइक सवार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत*

*ब्रेकिंग न्यूज औरैया*

आर.चंद्रा ब्यूरो

 

*डंपर की चपेट में आए बाइक सवार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

 

जिले के कोतवाली क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना खानपुर चौराहा और जालौन चौराहा के बीच हुई, जहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

 

मृतक युवक कानपुर से इटावा की ओर जा रहे थे। उनकी बाइक का नंबर UP78 GY 0722 है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और डंपर चालक की तलाश जारी है, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in