अनिल चौधरी सनावद।
हैडिंग- सुरों की सजी महफ़िल, हर महीने होगा संगीतमय आयोजन
नगर में कलाप्रेमियों ने संगीतमय आयोजन किया जिसमें नगर सहित आसपास के कलाकारों ने सुमधुर प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर दीपक पगारे ने संचालन के साथ सुमधुर गीत सुनाए और दिलीप राजोरे ने माउथ ऑर्गन पर सुर छेड़े। सुधीर जैन,सुनील पुरोहित,संजय मालवीय, रितेश डोंगरे,रेखा ओसवाल, सृस्टि शर्मा सहित कलाकारों ने कराओके पर फिल्मी गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियां देकर दर्शको की प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी। पिंटू सेन ने कॉमेडी का तड़का लगाया। आयोजन के मुख्य अतिथि डॉक्टर गजानन्द वर्मा और डॉक्टर कमलेश चौधरी ने कहा कि गीत संगीत जीवन का अभिन्न अंग हैं और तनाव कम करने और स्वस्थ रहने का यह कारगर इलाज भी है इसलिए इसे अपने जीवन मे जरूर शामिल करें। अंत मे अनिल चौधरी ने आभार प्रकट करते हुए हर महीने संगीतमय इस तरह के आयोजन होने की बात कही।



