(आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट सिगंरौली, देवसर)
सिंगरौली,विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत देवसर में मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी अहिल्या बाई होलकर जी की 300वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में विधायक सिहावल श विश्वामित्र पाठक के मुख्य आतिथ्य में संगोष्ठी आयोजित हुई।
संगोष्ठी में महारानी अहिल्या बाई होलकर जी की प्रतिमा के समक्ष दीप धूप जलाकर, चंदन पुष्प अर्पण कर नमन किया गया । मुख्य अतिथि विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने अहिल्या बाई होलकर की जीवनी एवं देश के लिए किए गए महान कार्यों पर प्रकाश डाला गया।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष जियावन राजनारायण गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश कांत द्विवेदी, महामंत्री मंगलदीन बैस, शिवेश द्विवेदी जिला महामंत्री युवामोर्चा, रामप्रसाद बैस, कमलेंद्र चतुर्वेदी, युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष जियावन संजय साहू, युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष नौढीया विकास गुप्ता, रावेंद्र तिवारी, परशुराम तिवारी, रावेंद्र द्विवेदी सरपंच धनहां, रमेश द्विवेदी, रमापति साहू, अर्जुन यादव, प्रभात चतुर्वेदी, डॉ. आलोक पाठक, लाल प्रताप राठौर, दिलीप धर द्विवेदी सरपंच बूढ़ाडांड, गोमती पाठक, गुलशन साहू, गंगा साहू, मो. फैज, मो. इस्लाम, याकूब खान, भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या क्षेत्रीय जनों की उपस्थिति रही।



