किराए पर संचालित केंद्रों के निर्माण हेतु प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव तैयार कर शासन को कराये प्रेषित

किराए के भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालित हेतु वैकल्पिक स्थान के साथ-साथ एक सप्ताह में सूची कराये उपलब्ध।

 

औरैया 29 मई 2025- जिलाधिकारी डॉ0 इंद्रमणि त्रिपाठी ने राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत पोषण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में हेतु कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित जिला पोषण समिति की बैठक में विस्तार पूर्वक कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य हेतु दी जाने वाली आवश्यक सेवाओं /कार्यों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए मुहैया कराना सुनिश्चित करें जिससे उनका मानसिक एवं शारीरिक विकास सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि किसी की किसी भी स्तर पर बरती गई शिथिलता/लापरवाही के लिए जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर 50-50 किशोरी मंच का गठन कराये/ करवाते हुए किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराये तथा उनमें होने वाले हार्मोन्स आदि के बदलाव के संबंध में जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि गठित किशोरी मंचों में पुरानी रीत रिवाज (गीत संगीत) आदि के लिए भी जागरूक किया जाए।
जिलाधिकारी में निर्देशित किया कि सीडीपीओ की विकासखंड पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और वह अपने क्षेत्र की गतिविधियों /कार्यों को विकासखंड स्तर पर उपस्थित रहकर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि किराए के भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का पूर्ण विवरण तैयार कर सूची एक सप्ताह में उपलब्ध कराये साथ ही यह भी निर्देश दिए कि निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र जो नीव स्तर पर हैं उनको 30 जून तक तथा छत स्तर वाले निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों को निर्माणदाई संस्था द्वारा 15 जून तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में संबंधित निर्माणदाई संस्था के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केंद्र बार डिजिटल डायरी तैयार कर उपलब्ध कराये जिससे केंद्रों के कार्यों /गतिविधियों का सत्यापन किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि 344 किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण हेतु प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराये जिससे शासन को अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रेषित किया जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in