औरैया 29 मई 2025- उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने अवगत कराया है कि ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025’ को एक मिशन के रूप में दिनांक 29 मई, 2025 से 12 जून, 2025 के मध्य आयोजित किया जा रहा है, जिसका शुभारम्भ आज दिनांक 29 मई, 2025 को माननीय मुख्यमंत्री, उ०प्र० सरकार द्वारा लोकभवन से किया गया, जिसका सजीव प्रसारण लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से विकास खण्ड, औरैया के सभागार में माननीय विधायक सदर श्रीमती गुडिया कठेरिया के उपस्थिति में किया गया। उक्त अवसर पर विकास खण्ड औरैया के विभिन्न ग्रामों से आये लगभग 300 से 400 पुरुष एवं महिला कृषकों, कृषि विभाग के अधिकारियों यथा- शैलेन्द्र कुमार वर्मा जिला कृषि अधिकारी/उप कृषि निदेशक, श्री हिमांशु रंजन श्रीवास्तव उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी औरैया/बिधूना, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ/हेड वैज्ञानिक डा० रामपलट एवं दलहन अनुशंधान संस्थान से आये वैज्ञानिक डा0 नारेन्द्र कुमार आदि ने प्रतिभाग किया। उक्त के अतिरिक्त उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन विकास खण्ड औरैया के ग्राम सुरान, इकौरापुर एवं विकास खण्ड-भाग्यनगर के ग्राम परवाहा, कुतुबपुर, जसा का पुर्वा, अटा, दखलीपुर एवं चिरूहुलिया में किया गया, जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विभाग के अधिकारियों एवं दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर के वैज्ञानिकों द्वारा कृषि से सम्बन्धित नवीनतम तकनीकी जानकारी, दलहन उत्पादन को बढावा देने, प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा एग्रीस्टेक योजनान्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान सम्मान निधि में आ रही समस्याओं के समाधान एवं विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
उक्त की श्रखंला में उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन दिनांक-30.05.2025 को विकास खण्ड- भाग्यनगर के ग्राम-दसरौरा, भर्रापुर, तुलसीपुर एवं विकास खण्ड-औरैया के ग्राम-जनेतपुर धौरेरा, जैतापुर, पुर्वारहट, आनेपुर, खरका एवं गौहना में गठित तीन टीमों द्वारा किया जायेगा। अतः समस्त कृषक बन्धुओं से अनुरोध है, कि अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर कृषि एवं कृषि से जुडी अन्य तकनीकी जानकारियों का लाभ प्राप्त करें।



