रिपोर्ट
शमसुलहक़ ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
बस्ती। पत्रकारिता का धेय जनता को महत्वपूर्ण और प्रासंगिक जानकारी देना, समाज को शिक्षित करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करना है। पत्रकारिता का मुख्य कार्य सत्य, निष्पक्षता, और सटीकता के साथ खबरें प्रस्तुत करना है। उक्त बातें वरिष्ठ पत्रकार बैजनाथ मिश्र ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के पूर्व संध्या पर व्यक्त की। वरिष्ठ पत्रकार श्री मिश्र ने बताया कि वे हिन्दी पत्रकारिता की मुख्य धारा में करीब सोलह वर्षों है और इस दौरान पत्रकारिता में बड़ा परिवर्तन हुआ है। आज कल के हिन्दी समाचार पत्रों के स्तंभों मे से सटीक जानकारी, संस्कृति, शिक्षा का पूर्ण अभाव दिख रहे है, समाचार पत्र अब सत्ता के भय मे विरुदावली प्रकाशित कर रहे है जिससेे इन्हें बचना होगा। पत्रकारिता के माध्यम से समाचार पत्रों और उनके प्रकाशको का नैतिक दायित्व है कि वे अपने पाठकों के समक्ष सत्य और निष्पक्षता परोसे। श्री मिश्र कहते है कि पत्रकारिता भ्रस्ट और शक्तिशाली लोगों और संस्थाओ की सटीक निगरानी करे जिससे उनकी जबबदेही तय हो। पत्रकारिता हमारे सांस्कृतिक विविधता को भी बढ़ावा देती है। बधाई के पात्र है पं जुगुल किशोर शुक्ल जिंहों ने उदंत मार्तंड साप्ताहिक पत्र का प्रकाशन कर हिंदी पत्रकारिता की आधारशिला रखी। लिए हम सभी संकल्प लेते हैं कि पंडित जुगल किशोर शुक्ल के सपनों को निरंतरता देते रहेंगे।



