आंचलिक पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष संगठन मंत्री श्री चौक से ने कहा कि प्रशासन पत्रकारों को प्रताड़ित करना बंद करें वरना वल्लभ भवन तक नहीं छोड़ेंगे।

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7
खंडवा / खरगोन
आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेशचंद्र टाक की अध्यक्षता में आंचलिक पत्रकार संघ के संभागीय सम्मेलन में कारगिल युद्ध में शहीद हुए राजेंद्र यादव की पत्नी प्रतिभा यादव को शॉल श्री फल देकर सम्मानित किया इस अवसर पर मंच पर उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों ने सभी को संबोधित किया वक्ताओं ने कहा कि आज हम कारगिल युद्ध में हुए शहीद की पत्नी को सम्मानित करते हुए बड़ा गौरव महसूस कर रहे हैं इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री देवेंद्र चौकसे , उज्जैन संभागीय अध्यक्ष रामचंद्र गिरी, इन्दौर संभागीय महासचिव घनश्याम माहिल्या,आंचलिक पत्रकार संघ खरगोन के जिला अध्यक्ष प्रदीप गांगुली , नीमच रतलाम एवं उज्जैन से तथा दुरुस्त ग्रामीण अंचलों से पधारे पत्रकारों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर पत्रकारों को आंचलिक स्तर पर संगठित करते हुए प्रशासन द्वारा उनको प्रताड़ित किए जाने के संदर्भ में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी लड़ाई को जमीन से लेकर भोपाल वल्लभ भवन तक लड़ा जाएगा आप निर्भीकता से सच्चाई को समाज और शासन के बीच रखें आंचलिक पत्रकारों से प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन मंत्री देवेंद्र चौकसे ने आह्वान किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in