….किसानो के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व प्रधान मंत्री,भारत रत्न स्व चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर हसनपुर क्षेत्र के ग्राम औसा माफी में दयानंद सैनी के आवास पर राष्ट्र सेवी संगठन द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही गोष्ठी के उपरांत उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण करने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने पर्यावरण के महत्व के बारे मे बताया कहा कि यह हमारे जीवन और भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है इसकी रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है उन्होंने चौ चरण सिंह के जीवन परिचय के बारे में बताया कि उनका जन्म 23 दिसंबर 1902 में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नूरपुर गांव में हुआ। उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी उन्होंने अपना जीवन किसान हित में काम करते हुए ग्रामीण परिवेश में जिया। वे 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक भारत के पांचवे प्रधान मंत्री रहे। हमें उनके सादगीभरे जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।कृष्ण कुमार शर्मा ने उपस्थित सहकारी समिति भदौरा के सदस्य किसानों से अपना ऋण अतिशीघ्र जमा कर बकायादार न बनने की अपील की। क्योंकि समय से ऋण का लेनदेन करने से जहां किसानो का लाभ है वहीं समिति का रिकॉर्ड अच्छा होगा. इस अवसर पर दिलशाद अली सोमपाल सिंह लाला सैनी आदि मौजूद रहे।. सवाददाता………………… मुशीर खान. उत्तर प्रदेश



