केकरहवा नदी में डूबने से पति की मौत, पत्नी को ग्रामीणों ने बचाया, नदी पार करते समय हुआ हादसा।

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के दोंगली गए विंढमगंज थाना क्षेत्र के बरखोरहा गांव निवासी एक व्यक्ति की छतीसगढ़ झारखंड बॉर्डर पर स्थित केकरहवा नदी पार करते समय तेज बहाव में डूबने से मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी को ग्रामीणों की तत्परता से बचा लिया गया।जानकारी के अनुसार, बरखोरहा गांव निवासी 55 वर्षीय प्रभु चेरो पुत्र केश्वर चेरो अपनी पत्नी 45 वर्षीय जिरवा देवी के साथ छत्तीसगढ़ के दोलंगी में स्थित अपने खेत पाहि पर गए हुए थे। वापसी के दौरान उन्हें केकरहवा नदी पार करनी थी, जो इस समय तेज बहाव में है। बुधवार को घर लौटते वक्त दोनों नदी पार कर रहे थे, उसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे तेज बहाव की चपेट में आ गए।चीख-पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने जिरवा देवी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन प्रभु चेरो पानी की तेज धार में बह गए और लापता हो गए।
घटना के बाद प्रशासन और ग्रामीणों द्वारा मिलकर नदी में खोजबीन शुरू की गई। लगभग 24 घंटे के प्रयासों के बाद गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे प्रभु चेरो का शव केकरहवा घाट के पास से बरामद किया गया। शव मिलने की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर बरखोरहा गांव के ग्राम प्रधान सुरजमन यादव भी पहुँचे और परिजनों को सांत्वना दी।प्रभु चेरो अपने पीछे पत्नी जिरवा देवी और छह संतानों को छोड़ गए हैं, जिनमें चार बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। दुखद बात यह है कि मृतक की तीन बेटियों की शादी अभी नहीं हुई है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes