Skip to main content

Aaj Tak24x7

श्री माँ भारती फाउन्डेशन ने किया राधेकृष्ण वाटिका का शिलान्यास एवं माँ हिन्द फौज की स्थापना

खबर चितरंगी विकासखंड के ग्राम पंचायत क्षेत्र खैड़ार से है जहां श्री मां भारती फाउंडेशन छतरपुर मध्यप्रदेश के द्वारा ग्राम खैड़ार में राधे कृष्ण वाटिका का शिलान्यास एवं मां हिंद फौज की स्थापना श्री माँ फाउंडेशन के अध्यक्ष गणेश सिंह राजावत की उपस्थिति में किया गया।वहीं शिलान्यास एवं स्थापना के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर डेमो दिखाते हुए श्री भारती फाउंडेशन के उद्देश्य एवं लक्ष्य को उपस्थित समुदाय को बताया गया,इतना ही नहीं स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है जिसको लेकर कई तरह के टिप्स भी दिए गए साथ ही मोबाइल रेडिएशन से होने वाले हानिकारक प्रभाव एवं उससे बचने के तरीके को भी बताया गया।
इस दौरान नेशनल समन्वयक किशोर महतो,खुशबू महतो,सेवा निवृत्त प्राचार्य हरिप्रसाद मिश्रा,पूर्व सरपंच रामनारायण चतुर्वेदी,गोविंद प्रसाद मिश्रा,राजेश पांडेय,सीधी से अनिल गुप्ता,वाल्मीकि पाल,सिंगरौली से मारकंडे विश्वकर्मा,रघुवंश विश्वकर्मा,बृजेंद्र विश्वकर्मा,बसंत विश्वकर्मा,सुग्रीव विश्वकर्मा,शिक्षक रामसहाय विश्वकर्मा,महेश पाण्डेय,जोखन प्रसाद सहित सैकड़ो की संख्या महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।जहां कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया गया।

प्रस्तुत है रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7