रिपोर्ट
शमसुलहक़ ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
थाना पुरानी बस्ती पुलिस टीम द्वारा दिनांक-29/30.05.2025 की रात्रि में शांति/ क़ानून व्यवस्था एवं देखभाल क्षेत्र हेतु थाना क्षेत्रान्तर्गत किए जा रहे रात्रि गस्त के दौरान स्थानीय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि कडर मंदिर के पास कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कड़रखास स्कूल के पीछे बाग में कुछ चोर बैठ कर चोरी करने के लिए विचार-विमर्श कर रहे है, जिसके के आधार पर थाना पुरानी बस्ती पुलिस टीम द्वारा कडर मंदिर के पास कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कड़रखास स्कूल के पीछे बाग में 03 अंतर्राज्यीय चोरों यथाक्रमशः 1- साहिल कुमार पासवान पुत्र बृजेश पासवान 2- अमर कुमार पुत्र इंद्रदेव महतो 3- मोहम्मद जान निसार पुत्र मोहम्मद इशहाक को चोरों की योजना बनाते हुए दिनांक-30.05.2025 को समय करीब 02:27 बजे चोरी करने के विभिन्न उपकरण व अलग-अलग कंपनियों के चोरी के 10 मोबाइल बरामद किया गया
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना पुरानी बस्ती पर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0-105/2025 धारा 35(1), 317(2), 313 B.N.S. पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया



