लोकेशन नागदा
रिपोर्टर विरम देव ।
नागदा जं. निप्र-प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 10वाँ स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले श्री साहित्य सेन जी को प्रोत्साहनस्वरूप विधायक बनाया गया तथा शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेरछा में 65 लाख की लागत से बनने वाले उपस्वास्थ केंद्र, 13 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन एवं 98.53 लाख की लागत से बने बेरछा शासकीय विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष एवं 9.18 लाख की लागत से बनी सीसी रोड का लोकार्पण कार्यक्रम श्री साहित्य सेन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
यह नवाचार क्षेत्रीय विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान ने विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए किया गया जिससे कि अन्य विद्यार्थी भी साहित्य सेन से प्रेरणा ले और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े।
एक दिवसीय विधायक श्री सेन का ग्रामीण क्षेत्रो में प्रवास से पहले विधायक कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, कार्य समिति सदस्यो और जनप्रतिनिधियों ने पुष्पमाला पहनाकर सेन का स्वागत किया।
लोकार्पण कार्यक्रम में विशेष अतिथि पूर्व विधायक लालसिंह राणावत, स्वतन्त्रता सेनानी अवधेश भटनागर, भाजपा नागदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोवर्धन परिहार, जनपद सदस्य श्रीमती सपना अनिल शर्मा, प्राचार्य शा.उ.मा.वि.बेरछा जितेन्द्रसिंह राणावत रहे एवं अध्यक्षता श्रीमती कौशल्यादेवी रामेश्वर नंदेड़ा सरपंच ग्राम पंचायत बेरछा ने की।
कार्यक्रम में पार्टी के समस्त परिवारजन एवं ग्राम बेरछा के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
दिनांक : 30.05.2025
रिपोर्टर विरम देव
Author: aajtak24x7
100% LikesVS
0% Dislikes



