Skip to main content

Aaj Tak24x7

आटो में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफलिंग करने वाले 2 आरोपी एवं गैस रिफलिंग करा रहे 3 आटो चालक गिरफ्तार,

4 घरेलू गैस सिलेण्डर, 1 इलेक्ट्रानिक तराजू 1 विधुत मोटर एवं 3 आटो तथा गैस रिफलिंग के नगदी 8040 रूपये जप्त
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री सुनील नेमा के मार्गदर्शन में घरेलू गैस सिलेण्डर से आटो मे गैस भरने वाले 2 आरोपी एवं गैस भरवाने वाले 3 आटो चालको को पकडा गया है।
थाना प्रभारी हनुमानताल श्री धीरज राज ने बताया कि दिनॉक 30-5-25 की रात्रि मे विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बकरा मार्केट के बाजू मैदान मे रोड किनारे राजा घनघोरिया अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से आटो में गैस रिफ्लिंग कर रहा है, । सूचना पर पुलिस लाईन एवं थाना हनुमानताल की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी, जहॉ एक व्यक्ति 3 सिलेण्डरो के पास बैठा तथा एक व्यक्ति आटो गैस रिफलिंग करते हुये तथा 3 आटो चालक आटो मे गैस रिफिलंग करवाने हेतु खडे मिले, सभी से नाम पता पूछने पर गैस रिफिलिंग करने वाले अपना नाम आदित्य खटीक निवासी खटीक मोहल्ला, आटो चालकों ने अपने नाम मुस्ताक निवासी शम्शू होटल के पास हनुमानताल, शाहिद निवासी पंचकुईया, मोह. राजा अंसारी निवासी मुच्छड होटल के पास हनुमानताल तथा सिलेण्डर के पास बैठे व्यक्ति ने राजा घनघोरिया बताया। मौके से घरेलू 4 गैस सिलेण्डर, 1 इलेक्ट्रानिक तराजू, 1 मोटर तथा गैस बिक्री की रकम 8040 रूपये तथा आटो चालक से आटो क्रमांक एमपी 20 आर 6132, आटो क्रमांक एमपी 20 आर 6664, आटो क्रमांक एमपी 20 आर 7003 जप्त करते हुये आदित्य खटीक एवं राजा घनघोरिया द्वारा अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से उपेक्षापूर्वक आटो में ज्वलनशील एलपीजी गैस भरना एवं आटो चालकों द्वारा गैस भरवाना पाये जाने पर सभीके विरूद्ध धारा 287 बी.एन.एस. एवं 3, 7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका- घरेलू गैस सिलेण्डर से आटो में गैस रिफलिंग करने वाले आरोपियों को पकड़ने में उप निरीक्षक कनक सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह, सुग्रीव, आशीष असाटी, तथा पुलिस लाईन के प्रधान आरक्षक शिव शंकर एवं शफीक की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in