रामस्वरूप गुर्जर ब्यूरो रिपोर्ट श्योपुर
श्योपुर – ग्राम पंचायत उत्तनवाड स्थित ध्रुव कुण्ड पर गुर्जर समाज द्वारा नव निर्मित मंदिर में गुर्जरों के आराध्य भगवान श्री देवनारायण भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की गई इस कार्यक्रम की शुरुवात मैन रोड़ स्थित पैट्रोल पम्प से गाजे बाजे के साथ 500 कलशों की कलश यात्रा संपन्न हुई जिसमें हजारों श्रद्धालु नाचते हुए नजर आए ग्रामीणों द्वारा जगह जगह पर ठंडा जल, शरबत की व्यवस्था की गई थी अंत में सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण की और सभी श्रद्धालुओं से समिति के लोगों ने भगवान श्री देवनारायण भगवान की भागवत कथा श्रवण करने के लिए सभी श्रद्धालु से अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की 7जून को इस कार्यक्रम का समापन ग्यारह कुंडीय यज्ञ व भव्य भंडारे के साथ होगा।



