Skip to main content

Aaj Tak24x7

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ

आर. चंद्रा ब्यूरो
मौजूद लोगों व छात्र-छात्राओं ने स्वयं तंबाकू का सेवन न करने की शपथ ली
औरैया –एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 31 मई 2025 दिन शनिवार को शाम 4 बजे फूलमती मंदिर के पीछे स्थित क्रॉनिक एकैडमी, औरैया में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि 31 मई 1988 से समूचे विश्व में तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन 31 मई को किया जाता है जिसका उद्देश्य तंबाकू, धूम्रपान आदि व्यसनों के दुष्परिणामों को उजागर करते हुए लोगों को धूम्रपान से बचने का संदेश देते हुए जागरूक करना हैं, उन्होंने बताया कि तंबाकू का सेवन एक बुरी लत हैं, अपनी स्वास्थ्य रक्षा की परवाह किए बिना अनभिज्ञता के चलते तंबाकू के सेवन का प्रचलन निरंतर बढ़ता जा रहा हैं, जिससे खासतौर पर युवा पीढ़ी व शहर व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी चपेट में आ रहीं हैं। देश की लगभग 28 फीसदी से अधिक आबादी धूम्रपान के अलावा गुटखा, खैनी व पान मसाले की चपेट में है, तंबाकू की लगभग 70 प्रजातियां है, जिसमें निकोटीन आदि लगभग 60 तरह के विषैले तत्व पाए जाते हैं, कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों को बढ़ावा देने में तंबाकू का प्रभाव सबसे आगे है, तंबाकू का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ने पर उच्च रक्तचाप की समस्या बढ़ जाती है, जिससे मुंह व फेफड़ो में कैंसर आदि संबंधित तमाम बीमारियों के कारण पूरी दुनिया में प्रतिवर्ष लगभग 80 लाख जबकि भारत में लगभग 13 लाख लोग काल के गाल में समा जाते हैं। कार्यक्रम संयोजक कपिल गुप्ता ने तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों से अपने परिवार की सुख शांति व बच्चों की सलामती हेतु जानलेवा धूम्रपान से दूर रहने की अपील की तथा उन्होंने मौजूद लोगों को स्वयं व्यसन न करने तथा तंबाकू व धूम्रपान करने वाले लोगों को नशे के दुष्परिणामों को दृष्टिगत रखते हुए उनको जागरूक करने की शपथ दिलाई। गोष्ठी में प्रमुख रूप से कंप्यूटर शिक्षा में अध्यनरत् आधा सैकड़ा छात्र-छात्राएं, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) शिक्षक अनुराग गुप्ता, मनीष पुरवार (हीरु), संजय अग्रवाल, हिमांशु दुबे चिकित्सा विशाल सिंह व श्रेया आदि लोग मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7