त्योहारों को शान्ति पूर्ण मनाने के लिये थाने पर हुई शांति समिति की बैठक।

बिस्टान;–

आगामी त्योहार बकरीद को लेकर बुधवार बाकी शाम बिस्टान थाना परिषद में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में गोगावां तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार नगर परिषद सी एम ओ सन्तोष पराशर एव थाना प्रभारी ईलाफ़ सिंह मुजाल्दे उपस्थित थे। बकरीद को लेकर थाना प्रभारी मुजाल्दे ने दिशा निर्देश देते हुए मुस्लिम जमात के सदर एव मौलवी को कहा त्योहार शांति पूर्व एव सदभावना से मनाए प्रतिबन्धित पषुओ की कुर्बानी न करे पशुओ की कुर्बानी से जो अपशिस्ट पदार्थों को खुले में नही फेके गड्ढा खोदकर उसी में डाले जिससे आम लोगो को परेशानी नही हो । बैठक में गणमान्य जनों से भी विचार विमर्श लिए गए इस अवसर पर सदर अरसद खान,मुस्ताक पठान फैजु मुण्डा ,एव भाजपा मंडल अध्य्क्ष बंटी राठौर राधकिसन गुप्ता ,जगदीश पाटिल राजू कोल्या,दिनेश सोलंकी प्रेमलाल मोरे पार्षद सूचना संकलन के राहुल आठपटेकर बिजली विभाग के बनवारी प्रजापति सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बिस्टान से राजेश नागर की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes